कई IPS अधिकारियों का तबादला

पटना : बिहार सरकार के गृह विभाग की तरफ से कई आईपीएस (IPS) अधिकारियों का प्रमोशन किया गया है। गृह विभाग की तरफ से अधिसूचना जारी कर दिया गया है। 15 आईपीएस अधिकारी को नई जिम्मेवारी मिली है। इस अधिसूचना के अनुसार रोहतास के डिहरी के एसडीपीओ के पद पर कार्यरत शुभांक मिश्रा को पटना का सिटी एसपी (पूर्वी), पटना सिटी के एसडीपीओ सरथ आरएस को सिटी एसपी (पश्चिम) और पटना सदर की एसडीपीओ स्वीटी सहरावत को सिटी एसपी (मध्य) बनाया गया है। वहीं विश्वजीत दयाल को पटना का ग्रामीण एसपी बनाया गया है। बाढ़ के एसडीपीओ अपराजित को पटना का ट्रैफिक एसपी बनाया गया है।

इसके साथ ही फायर ब्रिगेड में तैनात विद्यासागर को मुजफ्फरपुर का ग्रामीण एसपी बनाया गया है। फुलवारीशरीफ के एसडीपीओ विक्रम सिहाग को मुजफ्फरपुर का नया सिटी एसपी बनाया गया है। गया के शेरघाटी के एसडीपीओ के रामदास को भागलपुर का नया सिटी एसपी बनाया गया है। पटना के ट्रैफिक एसपी अशोक कुमार चौधरी को दरभंगा का ग्रामीण एसपी बनाया गया है।

कई IPS अधिकारियों का तबादला

यह भी पढ़े : पंकज दाराद बनाए गए ATS के ADG

यह भी देखें :

चंदन कुमार तिवारी की रिपोर्ट

Chas Gambling Den Raid: चास में जुआ अड्डे पर पुलिस की...

Chas Gambling Den Raid: चास पुलिस ने जुआ के एक अड्डे पर छापेमारी कर 10 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से...

Koderma Oil Tanker Accident: कोडरमा घाटी में पलटा पाम ऑयल टैंकर,...

Koderma Oil Tanker Accident: कोडरमा घाटी के काली मंडा के निकट पाम ऑयल से भरा एक टैंकर अनियंत्रित होकर पलट गया। टैंकर के सड़क...

MBBS Seats Bihar: बिहार में मेडिकल एजुकेशन को बड़ा boost, समस्तीपुर...

 बिहार के समस्तीपुर और छपरा मेडिकल कॉलेजों में शैक्षणिक सत्र 2026-27 से 50-50 MBBS सीटों पर दाखिले की अनुमति मिली है।MBBS Seats Bihar पटना:...