Advertisement
Advertisement

महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर राष्ट्र कर रहा नमन


RANCHI: महात्मा गांधी की आज 75वीं पुण्यतिथि है. इस मौके पर राष्ट्र उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित कर रहा है. महात्मा गांधी की पुण्यतिथि को शहीद दिवस के रुप में भी मनाया जाता है. ऐसा माना जाता है कि जब महात्मा गांधी को गोली मारी गई थी तब उनके मुख से निकलने वाले अंतिम शब्द हे राम थे.


महात्मा गांधी: पीएम मोदी ने ट्वीट कर दी श्रद्धांजलि

pm on gandhi 22Scope News


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर शहीद दिवस के मौके पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित की. उन्होंने लिखा है महात्मा गांधी को उनकी पुण्यतिथि पर नमन करते हुए उनके आदर्शों को याद करता हूं. साथ ही उनसभी के योगदान को याद करता हूं जिन्होंने हमारे देश के विकास के लिए अपना बलिदान दिया.


1948 को आज ही के दिन बापू को मारी गई थी गोली


आज के ही दिन वर्ष 1948 को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को गोली मारी गई थी.

नाथूराम गोडसे ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को तीन गोलियां मारकर हत्या की थी.

ऐसा माना जाता है कि जब महात्मा गांधी को गोली मारी गई थी,

तब उनके मुख से निकलने वाले अंतिम शब्द हे राम थे.

बता दें कि महात्मा गांधी की जान लेने वाले नाथूराम गोडसे

और इस अपराध की साजिश में उनका साथ देने वाले नारायण दत्तात्रेय आप्टे को फांसी दी गई थी. 15 नवंबर 1949 को उन्हें फांसी दे दी गई थी.

Commercial Advertisment

Vaibhav Suryavanshi बने बिहार टीम के कप्तान, Syed Mushtaq Ali Trophy...

 वैभव सूर्यवंशी को सैयद मुश्ताक अली टी-20 ट्रॉफी के शुरुआती दो मुकाबलों के लिए बिहार टीम का कप्तान बनाया गया है। सूरज कश्यप उपकप्तान...

OBC Creamy Layer: सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, वेतन के आधार...

 सुप्रीम कोर्ट ने OBC क्रीमी लेयर आरक्षण पर केंद्र सरकार की पुनरीक्षण याचिका खारिज कर दी। अब केवल माता-पिता की वेतन और कृषि आय...

Hatia-Bengaluru Special Train: हटिया-बेंगलुरु पूजा स्पेशल ट्रेन की अवधि बढ़ी, नवंबर...

 रेलवे ने यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए हटिया-बेंगलुरु पूजा स्पेशल ट्रेन का परिचालन बढ़ाया है। नवंबर और दिसंबर में अतिरिक्त फेरे लगाये...