सुदेश महतो, चंद्र प्रकाश चौधरी सहित कई नेताओं ने कोर्ट में किया सरेंडर, मिली बेल

रांची : एमपी-एमएलए कोर्ट में आजसू सुप्रीमो सुदेश महतो, सांसद चंद्र प्रकाश चौधरी

सहित कई नेताओं ने सरेंडर किया. सिविल कोर्ट परिसर में एमपी-एमएलए कोर्ट की

जज नूतन एक्का की अदालत में उनलोगों ने सरेंडर किया. इन पर मुख्यमंत्री आवास

घेरने और जुलूस निकालने का आरोप था. हाईकोर्ट के आदेश पर कोर्ट ने सुदेश महतो

सहित अन्य को अग्रिम जमानत पर रिहा करने का कोर्ट को आदेश दिया.

इस दौरान उनकी ओर से 25-25 हजार का बेल बांड भरा गया.

आजसू पार्टी की ओर से ओबीसी आरक्षण की मांग को लेकर सीएम आवास का घेराव किया गया था.

जिसके बाद लालपुर थाने में सुदेश महतो सहित अन्य नेताओं के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई.

बता दें कि इस मामले में 10 जनवरी को झारखंड हाई कोर्ट से उन्हें अग्रिम जमानत मिली थी.

रिपोर्ट : प्रोजेश

Anant Singh Neeraj Kumar Clash: अनंत सिंह की ‘पुदीना पॉलिटिक्स’ से...

Anant Singh Neeraj Kumar Clash, पटना: बिहार की राजनीति में पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र का चुनाव अब अनंत सिंह और नीरज कुमार के बीच...

NTA New Rules 2027: जेईई मेन आवेदन में लाइव फोटो अनिवार्य,...

NTA वर्ष 2027 से प्रवेश परीक्षाओं की आवेदन प्रक्रिया में बदलाव की तैयारी कर रहा है। जेईई मेन में लाइव फोटो, आधार सत्यापन, फिंगरप्रिंट...

JPSC Scam: चचेरे भाई को पास कराने के लिए 20 लाख...

 JPSC भर्ती धांधली मामले में CID जांच के दौरान चचेरे भाई को पास कराने के लिए 20 लाख की कथित डील और पूर्व चेयरमैन...