मैथन में सीआईएसएफ के शिविर में कई लोगों ने किया रक्तदान

निरसा (धनबाद) : डीवीसी मैथन इकाई द्वारा में सीआईएसएफ कैंप में बुधवार को रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया. शिविर में दर्जनों सीआईएसएफ के जवान, मीडियाकर्मी एवं लोगों ने बढ़-चढ़कर रक्तदान किया.

मैथन डीवीसी के एचओपी अपूर्वाे मुखर्जी ने बताया कि रक्तदान करना पुण्य का काम है. इससे ना सिर्फ आप के रक्त की सफाई होती है बल्कि कई लोगों की जान भी बचायी जाती है. डीवीसी मैथन की सीआईएसएफ यूनिट द्वारा जो कार्य किया गया है वह सराहनीय है.

सीआईएसएफ मैथन इकाई के डिप्टी कमांडेंट प्रदीप कुमार विश्वकर्मा ने कहा कि रक्तदान महादान है. हमलोगों ने तीन माह पूर्व रक्तदान शिविर का आयोजन किया था. जिले में रक्त की कमी को देखते हुए दोबारा रक्तदान शिविर का आयोजन किया है. इसमें डीवीसी के अधिकारियों एवं स्थानीय लोगों का भरपूर सहयोग मिल रहा है.

रिपोर्ट: संदीप कुमार शर्मा

रक्तदान शिविर का आयोजन

Ranchi Bar Raid: रांची के 10 से ज्यादा बारों में देर...

Ranchi Bar Raid: राजधानी रांची में शनिवार देर रात पुलिस की गाड़ियों के सायरन कई इलाकों में सुनाई दिए। एसएसपी राकेश रंजन के निर्देश...

Jharkhand Crime: गड्ढे के विवाद में खूनी संघर्ष, भुजली से हमले...

 देवघर के जसीडीह थाना क्षेत्र के अंधारी गादर लाखजोड़ा गांव में गड्ढे को लेकर विवाद के बाद खूनी संघर्ष हो गया। भुजली से हमले...

Bihar Teacher 7th Pay Commission: सातवें वेतनमान पर बड़ा अपडेट, कमेटी...

Bihar Teacher 7th Pay Commission, पटना: बिहार में शिक्षकों के सातवें वेतनमान को लेकर सरकार ने प्रक्रिया आगे बढ़ाने की तैयारी शुरू कर दी...