फलों से सजा बाजार, ग्राहकों ने खूब की खरीदारी

नवादा : नवादा में छठ पूजा को लेकर लोग तैयारी में जुटे रहे। आज गुरुवार को दिनभर बाजार में चहल-पहल बनी रही। पूजन सामग्रियों की खरीदारी के लिए ग्राहकों की भीड़ से बाजार गुलजार रहा। शहर से लेकर गांव से लोग खरीदारी करने नवादा बाजार पहुंचे। शहर का मेन रोड आज सुबह से लेकर देर शाम तक पूरी तरह से बंद रहा। पिछले कई वर्षों से चली आ रही अघोषित परंपरा के अनुकूल मेन रोड में पूजन सामग्रियों की दुकान लगाई गई।

फुटपाथों पर छठ पूजन की सामग्री वह फल फूलों की दुकानें सजी रही। इन दुकानों पर देर शाम तक पूजन सामग्री की खरीदारी होती रही। शहर के बाजार व मंदिरों में पांच पत्तियां लगे हुए एक नारियल, गाजर, नींबू, शकरकंद और सुठानी वह विभिन्न फलों की दुकानें सजी रही। मूली, अदरक और हल्दी का हरा पौधा बड़ा वाला नींबू, महताब या गगल नाशपाती, कला शरीफ और पानी फल नारियल आदि फलों की बिक्री जमकर होती रही। पूजा में उपयोग आने वाले अगरबत्ती, बुद्धि, सिंदूर, सुपारी व लॉन्ग की दुकानों में भी भीड़ देखी गई। इसके अलावा व्रती के लिए नए कपड़े की भी खरीदारी की जा रही है। सभी व्रती और उनके परिजन अपनी जरूरत का सामान खरीदने में व्यस्त रहे।

यह भी पढ़े : फारबिसगंज में अंतिम चरण में छठ घाटों पर तैयारी

यह भी देखें :

अनिल कुमार की रिपोर्ट

Ranchi Special Train: हटिया से मुंबई के LTT के लिए दुर्गा...

 दुर्गा पूजा में यात्रियों की भीड़ को देखते हुए हटिया से लोकमान्य तिलक टर्मिनस के बीच स्पेशल ट्रेन चलेगी। थर्ड एसी का किराया नियमित...

Jharkhand Paddy Procurement: झारखंड में धान खरीद के नियम बदलेंगे, 30...

 झारखंड में एमएसपी पर धान खरीद की नई व्यवस्था का प्रस्ताव तैयार है। किसानों को 30 नवंबर तक ई-केवाईसी और जमीन सत्यापन कराना होगा।...

Jharkhand Paddy Procurement 2026-27: झारखंड में 15 दिसंबर से धान खरीद...

 झारखंड में खरीफ विपणन मौसम 2026-27 के तहत 15 दिसंबर से धान खरीद की तैयारी है। इस बार 50 लाख क्विंटल खरीद का लक्ष्य...