महापर्व छठ को लेकर सजा बाजार, आंध्र प्रदेश और केरल से मंगाए गए केले

रांची : महापर्व छठ को लेकर राजधानी रांची का बाजार सजने लगा है, लेकिन उससे पहले थोक बाजार में हलचल बढ़ गई है. रांची बाईपास रोड स्थित फल बाजार में बड़ी संख्या में आंध्र प्रदेश और केरल से पूजा के लिए केले मंगाए गए हैं. थोक विक्रेता और स्वयंसेवी संस्थाओं के लोग सीधे यही से केले की खरीदारी कर रहे हैं.

हालांकि पिछले साल की तुलना में इस बार केले की कीमतों में बढ़ोत्तरी हुई है. उसके बाद भी लोग फलों की खरीदारी कर रहे हैं. वहीं लोक आस्था के महापर्व छठ में बांस से बने सूप और दउरा की काफी मांग है. बाजार में कई तरह के सूप और दउरा मिल रहा है. शहर के विभिन्न बाजारों में सूप 70 से 150 रुपए, जबकि दउरा 140 से 250 रुपए में बिक रहे हैं. वहीं दीपावली के अलावा छठ में भी सूखे मेवे की मांग रहती है. लोग सूखे मेवे में काजू और किशमिश की ज्यादा खरीदारी करते हैं.

रिपोर्ट : शाहनवाज

Jairam Mahto Anticipatory Bail: जयराम महतो की अग्रिम जमानत पर 14...

Jairam Mahto Anticipatory Bail: डुमरी विधायक जयराम महतो समेत चार आरोपियों की अग्रिम जमानत याचिका पर गुरुवार को धनबाद के एमपी-एमएलए न्यायालय में सुनवाई...

Bihar Panchayat Election 2026: बिहार पंचायत चुनाव पर हाईकोर्ट में याचिका,...

Bihar Panchayat Election 2026: बिहार में पंचायत चुनाव समय पर कराने की मांग को लेकर पटना हाईकोर्ट में याचिका दायर की गई है। गुरुवार...

Samrat Choudhary Bhimbandh: आदिवासियों के बीच पहुंचे सम्राट चौधरी, समस्याएं सुनीं...

Samrat Choudhary Bhimbandh: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने गुरुवार को मुंगेर जिले के हवेली खड़गपुर प्रखंड स्थित भीम बांध ईको-पर्यटन क्षेत्र का भ्रमण...