बेतिया : बेतिया जिला के शिकारपुर थाना के गादियानी टोला गांव में एक विवाहिता का फंदे से लटकता शव मिला है। मृत विवाहिता की पहचान असमीना खातून के रूप में हुई है। सूचना पर पहुंची शिकारपुर पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेतिया भेज दिया है। प्रशिक्षु डीएसपी सह थानाध्यक्ष डॉ. सपना रानी ने बताया कि विवाहिता के गले पर निशान मिले है।मामला हत्या का प्रतीत हो रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही घटना के कारणों का खुलासा हो सकेगा। उन्होंने बताया कि घटना की फॉरेंसिक जांच भी कराई गई है।
बताया जाता है कि बुधवार को मृतका के ससुराल वालों ने शोर मचाना शुरू किया। उन्होंने लोगो से आत्महत्या करने की बात बताई। बाद में ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई। प्रशिक्षु डीएसपी ने बताया कि शव को ससुराल वालों ने पुलिस के पहुंचने से पूर्व ही फंदे से उतार दिया था। उन्होंने बताया कि घटना की जांच पड़ताल करते हुए कार्रवाई की जा रही है।
यह भी पढ़े : ट्रेन से कटकर युवक की मौत
यह भी देखें :
दीपक कुमार की रिपोर्ट


