Remix Fall में डूबने से मारवाड़ी कॉलेज के छात्र की मौत…

Ranchi : राजधानी रांची में एक दर्दनाक घटना सामने आई है जहां खूंटी के रिमिक्स फॉल (Remix Fall) में डूबने से एक छात्र की मौत हो गई। मृत छात्र का नाम राहुल पांडे बताया जा रहा है और वह कोकर का रहने वाला था। राहुल मारवाड़ी कॉलेज में बीकॉम पार्ट टू का छात्र था।

ये भी पढ़ें-ED action : ग्रामीण विकास विभाग के पूर्व सचिव मनीष रंजन को ईडी को समन, इस दिन बुलाया…. 

जानकारी के अनुसार राहुल अपने कुछ दोस्तों के साथ खूंटी के दशमाइल स्थित वाइल्ड वादी घूमने के लिए गया था, पर वहां पर ज्यादा भीड़ होने के वजह से दोस्तो ने रिमिक्स फॉल घूमने जाने का प्लान बना। फिर सभी दोस्त खूंटी के रिमिक्स फॉल घूमने निकल पड़े।

अचानक पानी का तेज बहाव आने से हुई घटना

फॉल जाने के बाद सभी दोस्त नहाने के लिए पानी में उतरे। इसी दौरान अचानक पानी का बहाव तेज हो गया। बहाव को देखते हुए सभी दोस्त किसी तरह पानी बाहर आ गए पर राहुल बाहर नहीं निकल सका और पानी के तेज बहाव के साथ गहरे पानी में चला और डूबने लगा।

वाइल्ड वादी 11 22Scope News

ये भी पढ़ें-Dhanbad : अयोध्या में राम मंदिर के बनने से कांग्रेस रो रही थी-शिवराज सिंह चौहान 

इसी बीच दोस्तो ने स्थानीय गोताखोरों को इसकी सूचना दी। पर जबतक गोताखोर पानी के अंदर जाकर राहुल को निकलते तबतक उसकी जान जा चुकी थी। हालांकि उसके जिंदा होने की आस में उसके दोस्त उसे धुर्वा स्थित एचइसी हॉस्पीटल में भर्ती कराया पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

 

Madhupur Express:मधुपुर Express से पलामू को मिलेगी देवघर की सीधी रेल...

पलामू क्षेत्र के यात्रियों को देवघर की सीधी रेल कनेक्टिविटी मिलेगी। मधुपुर एक्सप्रेस सप्ताह में तीन दिन चलेगी और कई प्रमुख स्टेशनों पर रुकेगी।Madhupur...

 JSSC CGL Scam:JSSC CGL भर्ती फर्जीवाड़ा: अभय तिवारी की पत्नी और...

JSSC CGL भर्ती फर्जीवाड़ा मामले में आरोपी अभय तिवारी की पत्नी सुषमा कुमारी और भाई अक्षय तिवारी की जमानत याचिका कोर्ट ने खारिज कर...

Chakradharpur Railway Division:चक्रधरपुर रेल मंडल में Mega Block, 24 ट्रेनें रद्द,...

 चक्रधरपुर रेल मंडल के सीनी राउरकेला रेलखंड पर 24 नवंबर से 15 जनवरी 2027 तक मेगा ब्लॉक रहेगा। 24 ट्रेनें रद्द और कई ट्रेनों...