Massacre : डायन बताकर माता-पिता और दो मासूमों की हत्या

चाईबासा: Massacre :हाटगम्हरिया थाना क्षेत्र के नुरदा गांव के तुंगबासा बस्ती में डायन बताकर आदिवासी परिवार के चार लोगों की नृशंस हत्या कर दी गई।

मृतकों में माता-पिता, तीन साल की बच्ची और आठ महीने का बच्चा शामिल है। हत्या के बाद सभी शवों को रेल पटरी पर फेंक दिया गया।

शनिवार सुबह चक्रधरपुर रेल मंडल के केंदपोसी- तालाबुरू के बीच चारों क्षत-विक्षत शव बरामद हुए। महिला और दो बच्चों के शव पोल संख्या 343/13-13 ए की बीच मिले।

Massacre – 

वहीं पुरुष का सिरकटा शव दो किलोमीटर दूर पोल संख्या 340/23 और सिर पोल संख्या 340/22 के बीच मिला। घटना की सूचना मिलते ही जगन्नाथपुर के एसडीपीओ राकेश नंदन मिंज घटनास्थल पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी।

मृतक महिला के हाथ-पांव रस्सी से बंधे हुए थे। वहीं दोनों बच्चे के शव बोरी में बंद थे। देर शाम गांव के जुंबल सिंकू ने मृतकों की पहचान अपने छोटे भाई बिनू सिंकू, उसकी पत्नी और दोनों बच्चों के रूप में की।

उन्होंने पुलिस को बताया कि उनके छोटे भाई की पत्नी को गांव के लोग अक्सर डायन बताकर प्रताड़ित करते थे।

Bihar Urban Development: सभी शहरों में Signature सड़क बनाने की तैयारी,...

 बिहार के सभी शहरों में सिग्नेचर सड़क बनाने की दिशा में प्रयास तेज होंगे। मंत्री नीतीश मिश्रा ने शहरी विकास, गुणवत्तापूर्ण निर्माण और आधुनिक...

Karwa Chauth 2026: रांची में आज बादलों के बीच मनेगा करवा...

 रांची में Karwa Chauth पर चक्रवात अर्नब के प्रभाव से आसमान में बादल छाए रहने की संभावना है। पंचांग के अनुसार शाम 7:54 बजे...

Hemant Soren Case: हेमंत सोरेन की याचिका पर 19 नवंबर को...

 झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की याचिका पर हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। पीएमएलए की धारा 44 की संवैधानिक वैधता को चुनौती देते हुए ED...