छिनतई गिरोह का मास्टरमाइंड गिरफ्तार: 18 मोबाइल, नगदी और बाइक बरामद

रांची:छिनतई की घटनाओं को अंजाम देने वाले गिरोह के मुख्य अभियुक्त सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों में पुंदाग निवासी बाबला अंसारी उर्फ फैसल, परवेज अंसारी, और इमरोज अंसारी शामिल हैं।

गिरोह का मास्टरमाइंड बाबला अंसारी पर 16 आपराधिक मामले दर्ज हैं। वह 2015 से अपराध में संलिप्त है और लूट, डकैती, छिनतई, आर्म्स एक्ट और नशे के कारोबार में 6 बार जेल जा चुका है। जेल से बाहर आते ही वह फिर से अपराध करने लगता था।

18 दिनों में 16 घटनाएं:
सिटी एसपी राजकुमार मेहता ने बताया कि इस साल जनवरी में गिरोह ने 18 दिनों में 16 छिनतई की घटनाओं को अंजाम दिया। ये अपराधी खासकर महिलाओं और छात्राओं को निशाना बना रहे थे।

गिरफ्तारी और बरामदगी:
17 जनवरी को पुलिस को सूचना मिली कि साईं मंदिर के पास बाइक सवार तीन संदिग्ध घूम रहे हैं। पुलिस ने इन्हें कुटे के पास रोककर पूछताछ की, लेकिन ये भागने लगे। पुलिस ने पीछा कर इन्हें पकड़ लिया। इनके पास से छिनतई के 18 मोबाइल, 13,200 रुपए नगद, तीन बैग, एक बाइक और अन्य सामान बरामद किए गए।

अभियुक्तों का आपराधिक रिकॉर्ड:

  • बाबला अंसारी: 16 मामले दर्ज
  • परवेज अंसारी: चोरी, मादक पदार्थ बेचने और छिनतई के 9 मामले दर्ज
  • इमरोज अंसारी: छिनतई के 3 मामले दर्ज

गिरफ्तार अभियुक्तों ने पुलिस पूछताछ में कई घटनाओं में अपनी संलिप्तता कबूल की है। पुलिस अब इनके अन्य साथियों और आपराधिक नेटवर्क की जांच कर रही है।

Bihar Greenfield Airport Project: सोनपुर और अजगैबीनाथ धाम में बनेंगे नए...

Bihar Greenfield Airport Project, पटना: बिहार में हवाई कनेक्टिविटी को बेहतर बनाने की दिशा में सोनपुर (सारण) और अजगैबीनाथ धाम (भागलपुर) में प्रस्तावित नए...

Mahabalipur Wrestling Competition: महाबलीपुर के 150 साल पुराने दंगल में राजू...

Mahabalipur Wrestling Competition, पटना: पालीगंज प्रखंड क्षेत्र के महाबलीपुर गांव में मां दुर्गा की प्रतिमा विसर्जन के अवसर पर करीब 150 वर्षों से चली...

Purnia Kidnapping Allegation: बीमा भारती के बेटे राजा मंडल पर नाबालिग...

Purnia Kidnapping Allegation: बिहार की पूर्व मंत्री और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) की प्रदेश उपाध्यक्ष बीमा भारती के पुत्र राजा मंडल पर एक लकड़ी...