माता शबरी प्रेम और भक्ति की रही हैं प्रतिमूर्ति- करण जायसवाल

हजारीबाग. सदर विधानसभा क्षेत्र के सदर प्रखंड स्थित ग्राम पंचायत मोरांगी के नावाटांड़ मैदान में माता शबरी जयंती सह दो दिवसीय शबरी मेला का आयोजन हुआ। मेला के दूसरे दिन इस आयोजन में विशेष रूप से हजारीबाग सदर विधायक मनीष जायसवाल के पुत्र करण जायसवाल और सदर विधायक प्रतिनिधि विजय कुमार सहित अन्य गणमान्य लोग शामिल हुए और माता शबरी की तस्वीर पर माथा टेककर उन्हें नमन किया।

माता शबरी मेले में पहुंचे करण जायसवाल

इस दौरान विधायक पुत्र करण जायसवाल का स्थानीय आयोजन समिति के द्वारा पुष्पगुच्छ भेंटकर, फूल माला पहनाकर और अंग-वस्त्र भेंटकर सम्मानित किया। मौके पर करण जायसवाल ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि माता शबरी प्रेम और भक्ति की प्रतिमूर्ति थी। उन्होंने ऐसे आयोजन के लिए युवा आयोजनकर्ताओं को बधाई दिया।

शबरी मेला के दौरान यहां खोरठा गायिका रौशनी राजधानी ने अपने भजनों और गीतों से उपस्थित लोगों को खूब झुमाया। समाज के बच्चों और कलाकारों द्वारा भी यहां कई प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए।

Sikkim Tunnel Blast: नामची टनल हादसे में झारखंड के 4 मजदूरों...

सिक्किम के नामची जिले में टनल हादसे में झारखंड के चार मजदूरों की मौत हो गई। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सिक्किम के मुख्यमंत्री से...

Jharkhand University Recruitment: JPSC से असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती पर रोक, अब...

झारखंड सरकार ने JPSC के माध्यम से विश्वविद्यालयों में असिस्टेंट प्रोफेसर और एसोसिएट प्रोफेसर की भर्ती प्रक्रिया पर रोक लगा दी है। अब नियुक्तियां...

JSSC Assistant Acharya Recruitment 2026: झारखंड में पारा शिक्षकों के लिए...

झारखंड में पारा शिक्षकों के लिए सहायक आचार्य के 7,299 पदों पर भर्ती निकली। JSSC ने भर्ती का विज्ञापन जारी किया। 31 जुलाई से...