Maulana Beaten For Molesting Girl : भरी पंचायत में मुरादाबाद में मौलाना को महिला ने धुना, वीडियो वायरल

डिजीटल डेस्क : Maulana Beaten For Molesting Girl – भरी पंचायत में मुरादाबाद में मौलाना को महिला ने धुना। यूपी के मुरादाबाद में एक मौलाना की भरी पंचायत में महिला ने चप्पलों से पिटाई कर दी।

बताया जा रहा है कि मौलाना ने भूत प्रेत भगाने के नाम पर महिला की बेटी से छेड़छाड़ की। जब उसने कार्रवाई की बात कही तो पंचायत हुई। भरी पंचायत में महिला ने मौलाना की पिटाई कर दी।

देखिए झारखंड की बड़ी खबरें

Maulana Beaten For Molesting Girl : भूत-प्रेत भगाने के नाम पर मौलाना ने की थी छेड़छाड़

उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में भूत भगाने के बहाने मौलाना ने युवती के साथ छेड़छाड़ की। घटना यूपी के मुरादाबाद जिले के सिविल लाइन थाना क्षेत्र के अगवानपुर की है। आरोप है कि मौलाना ने युवती को कमरे में बंद करके अश्लील हरकतें कीं।

बताया जा रहा है कि बीमार होने पर युवती की मां ने भूत-प्रेत का साया भगाने के लिए मौलाना से संपर्क किया था। काफी देर तक जब बीमार युवती कमरे से बाहर नहीं आई तो उसकी मां मौलाना के कमरे में पहुंच गई। पीड़िता की मां ने कमरे में बदहवास हालत में अपनी बेटी को पाया और देखा कि उसके कपड़े अस्त व्यस्त थे।

Maulana Beaten For Molesting Girl :

पीड़िता की मां ने घटना के बाद हंगामा खड़ा कर दिया। शिकायत कर मौलाना के खिलाफ कार्रवाई की बात कही तो कस्बे में पंचायत बैठ गई। महिला ने भरी पंचायत में पंचों के सामने ही मौलाना की चप्पलों से पिटाई कर दी।

मौलाना की पिटाई का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।  मौलाना पर लगे आरोपों के बाद गांव में पंचायत बैठाई गई। पंचायत में युवती की मां ने मौलाना की चप्पलों से पिटाई कर दी।

आरोपी मौलाना को पीटती पीड़ित युवती मां ।
Maulana Beaten For Molesting Girl : आरोपी मौलाना को पीटती पीड़ित युवती मां ।
Maulana Beaten For Molesting Girl : पीड़िता का पड़ोसी है आरोपी मौलाना, देता है दीनीतालीम का ट्यूशन

प्राप्त जानकारी के मुताबिक, मुरादाबाद के सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के अगवानपुर के एक मोहल्ले में रहने वाला मौलाना बच्चों को दीनीतालीम का ट्यूशन देता है। उसी के साथ वह झाड़ फूंक कर भूत-प्रेत भगाने का दावा करता है। मौलाना के घर के बराबर में एक युवती काफी दिनों से बीमार थी। उसकी मां ने मौलाना से बीमारी के सिलसिले में बात की।

Maulana Beaten For Molesting Girl :

मौलाना ने युवती पर कोई भी बीमारी नहीं होने की बात कही। उनके बताया कि युवती के ऊपर भूत-प्रेत का असर है। इसके लिए उतारा करने पड़ेगा। महिला बातों में आ गई। महिला ने उसको भूत उतारने में आने वाले खर्च के पैसे भी दे दिए। इसके बाद मौलाना महिला के घर में आ गया। इसके बाद बोला कि सभी लोगों को कमरे से बाहर जाना होगा।

उसके बाद उसने युवती से अश्लीलता की। काफी देर तक मौलाना कमरे के बाहर नहीं निकला तो युवती की मां को शक हो गया। महिला ने कमरे का दरवाजा खोलकर देखा तो हैरान रह गई। महिला ने मौलाना के रिश्तेदार और भाइयों को घटना के बारे में बताया। महिला के परिजन और रिश्तेदार भी मौके पर आ गए।

Bettiah Police News: बेतिया पुलिस ने बुजुर्गों को कराए मां दुर्गा...

Bettiah Police News: दुर्गा पूजा के उत्साह के बीच बेतिया पुलिस ने सामाजिक सेवा और मानवीय संवेदनशीलता की मिसाल पेश की। वरीय पुलिस अधीक्षक...

Jamui Shooting Death Case: जमुई में प्रेमिका के सामने युवक ने...

Jamui Shooting Death Case: बिहार के जमुई शहर के कृष्णपट्टी मोहल्ले के वार्ड नंबर 12 में रविवार दोपहर एक युवक की गोली लगने से...

Jamui Girl Death News: बेटी की मौत के बाद शव कंधे...

Jamui Girl Death News: दुर्गा पूजा के उल्लास के बीच बिहार के जमुई जिले से एक दर्दनाक घटना सामने आई है। सिकंदरा थाना क्षेत्र...