Maxizone Chitfund Scam: 17 हजार निवेशकों से 307 करोड़ की ठगी, ED ने दंपती पर ChargeSheet दायर

Maxizone Chitfund Scam: मैक्सीजोन कंपनी पर 307 करोड़ रुपये की चिटफंड ठगी का आरोप। 16,927 निवेशकों को 15% मासिक रिटर्न का झांसा, ED ने निदेशक दंपती के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की।


Maxizone Chitfund Scam: प्रवर्तन निदेशालय ने मैक्सीजोन कंपनी के निदेशक चंद्रभूषण सिंह और उनकी पत्नी के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग मामले में न्यायालय में चार्जशीट दाखिल की है। दोनों पर करीब 307 करोड़ रुपये के कथित चिटफंड घोटाले का आरोप है। एजेंसी ने अदालत से मनी लॉन्ड्रिंग के जरिए खरीदी गई संपत्तियों को जब्त करने का अनुरोध भी किया है।

मामला प्रवर्तन निदेशालय की जांच में सामने आया, जिसमें देशभर के हजारों निवेशकों के साथ बड़े पैमाने पर ठगी का खुलासा हुआ है।

15% मासिक रिटर्न का लालच, 16,927 निवेशक ठगे

ईडी की जांच में पाया गया कि मैक्सीजोन कंपनी ने निवेश के बदले हर महीने 15 प्रतिशत लाभ देने का झांसा देकर लगभग 16,927 निवेशकों से धन जुटाया। कंपनी के निदेशक चंद्रभूषण सिंह ने निवेश योजना के नाम पर 307 करोड़ रुपये से अधिक की वसूली की।

नए निवेशकों को जोड़ने पर एजेंटों को कमीशन देने का प्रलोभन दिया जाता था। जांच एजेंसी की रिपोर्ट के अनुसार कंपनी के पास जनता से जमा स्वीकार करने का कोई वैधानिक अधिकार नहीं था। इसके बावजूद बड़े पैमाने पर निवेश कराया गया।

 

21 बैंक खातों से रकम घुमाकर छिपाया स्रोत

धन के स्रोत को छिपाने के लिए आरोपियों ने एचडीएफसी, आईसीआईसीआई, एक्सिस और इंडसइंड समेत विभिन्न बैंकों के कम से कम 21 खातों का इस्तेमाल किया। रकम को बार-बार अलग-अलग खातों में ट्रांसफर कर को मिंगल किया गया, ताकि वास्तविक स्रोत और अंतिम उपयोग का पता लगाना मुश्किल हो सके।

जांच में यह भी सामने आया कि आरोपी ने अपने सहयोगियों नितिन चड्डा और राशि चड्डा को 15 करोड़ रुपये नकद और दो करोड़ रुपये मूल्य का सोना सौंपा। साथ ही एमआर मित्तल्स इंफ्राटेक और केडब्ल्यू होम्स जैसे बिल्डरों को भी नकद भुगतान किए गए।

285 करोड़ के हिसाब पर उठे सवाल

ईडी ने पूर्व में अदालत को बताया था कि निदेशक दंपती ने अपने बयान में रकम से जुड़ी अहम जानकारी छिपाई। खासकर 285 करोड़ रुपये की बिना हिसाब राशि के ठिकाने के बारे में स्पष्ट जानकारी नहीं दी गई, जिससे जांच प्रभावित हुई।

एजेंसी का मानना है कि यह मामला संगठित आर्थिक अपराध का उदाहरण है, जिसमें निवेशकों को अवास्तविक रिटर्न का लालच देकर बड़े स्तर पर ठगी की गई।

Saffrn

Trending News

बाघमारा हादसा: Illegal Mining से घर धंसा, तीन लोग मलबे में...

धनबाद के बाघमारा में अवैध खनन के कारण एक घर ध्वस्त हो गया, जिसमें तीन लोग दब गए। घटना के बाद ग्रामीणों ने सड़क...

पराली से होगी समृद्धि: Bihar Government Crop Management Scheme से किसानों...

बिहार सरकार ने पराली प्रबंधन को बढ़ावा देने के लिए नई योजना शुरू की है, जिसमें कृषि यंत्रों पर अनुदान देकर किसानों की आय...

अब नहीं बिखरेंगे रैयत, 2013 कानून लागू कराने का संकल्प; संघर्ष...

Jharkhand: बड़कागांव में विस्थापित रैयतों ने एकजुट होकर अपने अधिकारों के लिए निर्णायक लड़ाई का ऐलान कर दिया है। इसकी अगुवाई पूर्व विधायक अंबा...

वर्षों का इंतजार खत्म: कर्मचारियों को मिला सेवांत लाभ का भुगतान

Bihar: बिहार संस्कृत शिक्षा बोर्ड के 15 कर्मचारियों को वर्षों से लंबित सेवांत लाभ का भुगतान आखिरकार कर दिया गया। बोर्ड के अध्यक्ष मृत्युंजय...

मुरहू में पत्थरबाजी और हिंसा के दोषियों को चिन्हित कर कार्रवाई...

Jharkhand: खूंटी जिले के मुरहू में रामनवमी पर हुई पत्थरबाजी और हिंसा की घटना के बाद प्रशासन की कार्रवाई पर रक्षा राज्य मंत्री Sanjay...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img