महापौर ने सार्वजनिक सड़क या खाली भूखंड पर कचरा रखने या फेंकने को बताया दंडनीय अपराध

बेतिया : स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत शुक्रवार को महापौर गरिमा देवी सिकारिया ने अपने नगर पार्षद पति और अन्य के साथ स्वयं झाड़ू लगाया। इसके तहत नगर निगम क्षेत्र में वार्ड-17 अंतर्गत लाल बाजार, तीन लालटेन, हजारीमल धर्मशाला रोड, गुरुद्वारा रोड और नोनिया टोली में व्यापक साफ सफाई की गई। इस मौके पर महापौर गरिमा देवी सिकारिया ने कहा कि सड़क पर कचरा रखना या फेकना दंडनीय अपराध है। इसलिए अपने आसपास महापौर के अलावें स्थानीय नगर पार्षद रोहित कुमार सिकारिया, स्वच्छता अभियान के ब्रांड एंबेसडर आदित्य मधुकर और पार्षद इंद्रजीत यादव आदि की झाड़ू लगाकर साफ-सफाई में अपनी सहभागिता दिखाई।

इस मौके पर सबको प्रेरित करते हुए महापौर श्रीमती सिकारिया ने कहा कि ‘स्वच्छता ही सेवा’ का यह अभियान एक सम्पूर्ण स्वच्छता का लक्ष्य प्राप्त करने के लिए व्यापक पहल है। जिसका उद्देश्य दैनिक जीवन में स्वच्छता और सफाई के प्रति हम सबको जीवनभर की प्रतिबद्धता को और सुदृढ़ करना है। उन्होंने कहा कि मैं अपने नगर निगम वासियों से अपील करती हूं कि अपने घर या प्रतिष्ठान के निकलने वाला सुखा और गीला कचरा डस्टविन में अलग अलग डालें।

यह भी देखें :

महापौर ने लोगों से कहा कि स्वच्छता को अपने दैनिक जीवन में अपनाएं, आसपास साफ सफाई रखें और अन्य लोगों को भी इसके लिए प्रेरित करें। मौके पर पार्षद मनोज कुमार, ओबैद अहमद, अधिकारी अशफाक अहमद, अधिकारी अर्पित राय, सफाई निरीक्षक जुलम साह, घारी प्रभारी तबरेज आलम, वार्ड जमादार इंदल कुमार, समाजसेवी नवेंदु चतुर्वेदी एवं वार्ड नंबर-17 के स्थानीय नागरिकों ने स्वच्छता की इस अभियान में भागीदारी दी।

यह भी पढ़े : बच्चों के विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर चलीं लाठियां, 3 घायल

दीपक कुमार की रिपोर्ट

Ramphal Mandal Stamp Release: रामफल मंडल के सम्मान में भारत सरकार...

Ramphal Mandal Stamp Release: सीतामढ़ी की धरती पर अंग्रेजों के विरुद्ध संघर्ष करते हुए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले अमर शहीद रामफल मंडल की स्मृति...

Barhi MLA Janata Darbar: बरही विधायक मनोज यादव का 57वां जनता...

Barhi MLA Janata Darbar: बरही विधायक मनोज कुमार यादव ने रविवार को अपने आवास पर 57वें जनता दरबार का आयोजन किया। इसमें बरही विधानसभा...

Barhi Drug De-Addiction Campaign: नशे के खिलाफ बरही पुलिस का अभियान...

Barhi Drug De-Addiction Campaign: बरही अनुमंडल पुलिस की ओर से रविवार को नशा मुक्ति अभियान के तहत बाइक रैली निकाली गई। रैली के माध्यम...