23 मार्च को होने जा रहे सनातनी सम्मान समारोह को लेकर बैठक

बक्सर : आगामी 23 मार्च को होने जा रहे है सनातनी सम्मान समारोह को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। जिसमें श्री श्री 1008 मधुसूदनाचार्य आचार्य जी महाराज के नेतृत्व में विभिन्न गणमान्य व्यक्तियों ने भाग लिया। इस आयोजन का उद्देश्य सनातन धर्म के प्रचार-प्रसार और समाज में इसकी महत्ता को सुदृढ़ करना है।

इस बैठक का आयोजन महर्षि विश्वामित्र फाउंडेशन के राष्ट्रीय संयोजक राजकुमार चौबे के निर्देशानुसार किया गया। वहीं बैठक के दौरान विश्वामित्र सेना से जुड़े सैकड़ों युवक, राष्ट्रीय मीडिया कोऑर्डिनेटर अशोक उपाध्याय सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे। इस दौरान आगामी कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार की गई और आयोजन को सफल बनाने हेतु विभिन्न कार्य योजनाओं पर चर्चा हुई।

यह भी देखें :

आपको बता दें कि कार्यक्रम में समाज के प्रतिष्ठित सनातनी व्यक्तित्वों को उनके योगदान के लिए सम्मानित किया जाएगा। आयोजन समिति ने सभी श्रद्धालुओं और सनातन संस्कृति के प्रति समर्पित लोगों से अधिक से अधिक संख्या में इस समारोह में भाग लेने की अपील की है। बैठक में कपिल मुनि पांडे, गोवर्धन चौबे, मुनमुन चौबे, मोहित दुबे, पंडित अभय, दीप नारायण चौबे, मनीष कुमार, शोले कुमार, भूलन माझी, सनी देओल माझी, दीपक राज, अभिषेक चौबे, विशाल चौबे, हेमंत चौबे, देवेंद्र चौबे, सूर्य देव चौबे, दिनेश कुमार दिनेश पासवान, शिवाजी चौबे, रवि चौबे मुकेश कुमार, छोटेलाल शर्मा, मुकेश माझी और शिवजी माझी मौजूद थे।

यह भी पढ़े : विश्वामित्र सेना ने बच्चों के साथ मनाया होली मिलन, उपहार बांटकर बढ़ाई खुशियां

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img