विश्वामित्र सेना ने बच्चों के साथ मनाया होली मिलन, उपहार बांटकर बढ़ाई खुशियां

बक्सर : महर्षि विश्वामित्र फाउंडेशन द्वारा संचालित सभी निशुल्क शिक्षा केंद्रों पर हाल ही में जांच परीक्षा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर फाउंडेशन ने बच्चों के बीच होली मिलन समारोह आयोजित कर उत्साह और उमंग के साथ त्यौहार मनाया। बच्चों को उपहार वितरित किए गए और गुलाल लगाकर सभी ने एक-दूसरे को होली की बधाई दी।फाउंडेशन के राष्ट्रीय संयोजक राजकुमार चौबे ने बताया कि संगठन द्वारा जिले में कई निशुल्क शिक्षा केंद्र चलाए जा रहे हैं, जहां सनातनी परंपरा के अनुसार हर त्यौहार को मनाया जाता है। उन्होंने कहा कि इन आयोजनों का उद्देश्य बच्चों के चेहरों पर मुस्कान लाना और उन्हें भारतीय संस्कृति व परंपराओं से जोड़ना है।

राष्ट्रीय संयोजक के निर्देशानुसार सभी शिक्षा केंद्रों पर बच्चों को दिया गया उपहार – अशोक उपाध्याय

इस मौके पर संगठन के राष्ट्रीय मीडिया कोऑर्डिनेटर अशोक उपाध्याय ने बताया कि राष्ट्रीय संयोजक राजकुमार चौबे के निर्देशानुसार सभी शिक्षा केंद्रों पर बच्चों के बीच मिठाई, उपहार और रंग-अबीर बांटे गए। कार्यक्रम में शिक्षा संयोजक धीरज कुमार सिंह और विश्वामित्र सेना के जिला संयोजक मोहित दुबे ने भी हिस्सा लिया। उन्होंने बच्चों को उपहार बांटे और गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं।

यह भी पढ़े : थानाध्यक्ष की जांच में पाया गया फर्जी, 3 गिरफ्तार, XUV वाहन जब्त

यह भी देखें :

Patna Ganesh Utsav 2026: गणेश उत्सव में शामिल हुए CM सम्राट...

Patna Ganesh Utsav 2026: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी सोमवार को पटना में महाराष्ट्र मंडल की ओर से आयोजित श्रीगणेश उत्सव पूजा में शामिल हुए। सरपेंटाइन...

Seva Sankalp Kayakalp Abhiyan: बिहार के सरकारी अस्पतालों में बड़ा बदलाव,...

Seva Sankalp Kayakalp Abhiyan, पटना: बिहार के सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों में मरीजों को बेहतर और सुविधाजनक माहौल उपलब्ध कराने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने...

Siwan RPF Wheat Theft: मालगाड़ी से गेहूं चोरी की कोशिश, RPF...

Siwan RPF Wheat Theft: रेलवे सुरक्षा बल (RPF) ने सीवान रेलवे यार्ड में मालगाड़ी से गेहूं चोरी करने की कथित कोशिश को नाकाम करते हुए...