NMCH में मेगा विस्तार! 2500 बेड अस्पताल व 250 सीटों का नया क्लासरुम

पटना : बिहार में बेहतर शिक्षा और बेहतर स्वास्थ्य का सपना अब जमीन पर उतरता दिखाई दे रहा है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में राज्य सरकार द्वारा की जा रही पहल का असर अब राजधानी पटना के प्रमुख चिकित्सा संस्थान नालंदा मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (NMCH) में साफ नजर आने लगा है। राज्य के सबसे पुराने और भरोसेमंद अस्पतालों में शामिल एनएमसीएच अब एक नए कलेवर में मरीजों और मेडिकल छात्रों दोनों के लिए सुविधाओं का बड़ा केंद्र बनने जा रहा है।

अब इलाज के लिए बाहर जाने की जरुरत नहीं – NMCH अधीक्षक डॉ. प्रो. रश्मि वर्मा

पटना के अगमकुआं स्थित एनएमसीएच अस्पताल में मरीजों की बढ़ती संख्या को देखते हुए बेडों की संख्या को दोगुना करने का निर्णय लिया गया है। एनएमसीएच की अधीक्षक डॉ. प्रो. रश्मि वर्मा ने बताया कि वर्तमान में 1194 बेड वाले इस अस्पताल को विस्तार देकर 2500 बेड का अत्याधुनिक चिकित्सा केंद्र बनाया जाना है। इस विस्तार से न केवल राजधानी पटना बल्कि राज्य के विभिन्न जिलों से आने वाले हजारों मरीजों को बेहतर इलाज मिलेगा।

दरअसल, एनएमसीएच पूर्वी पटना क्षेत्र के लिए एक प्रमुख अस्पताल है, जहां प्रत्येक दिन 15 हजार से अधिक मरीज उपचार के लिए पहुंचते हैं। बेड की संख्या बढ़ने से अस्पताल की सेवाएं और अधिक बेहतर होंगी एवं गंभीर मरीजों को समय पर इलाज मिलने में आसानी होगी।

चिकित्सा शिक्षा को भी मिलेगी नई दिशा

स्वास्थ्य सेवाओं के साथ-साथ मेडिकल शिक्षा को मजबूत करने की दिशा में भी एनएमसीएच में अहम कदम उठाए जा रहे हैं। डॉ. प्रो. रश्मि वर्मा ने बताया कि फिलहाल कुम्हरार रोड स्थित कॉलेज परिसर को अस्पताल परिसर में स्थानांतरित करने की योजना पर काम चल रहा है। इसके तहत अगमकुआं स्थित अस्पताल परिसर में ही मेडिकल छात्रों के लिए 250 सीटों वाला नया अत्याधुनिक क्लासरूम तैयार किया जा रहा है, जिससे छात्रों को पढ़ाई और प्रैक्टिकल ट्रेनिंग एक ही परिसर में मिल सकेगी।

NMCH का स्वर्णिम इतिहास

एनएमसीएच न सिर्फ मरीजों के इलाज में बल्कि मेडिकल शिक्षा के क्षेत्र में भी अपनी पहचान मजबूत कर रहा है। हाल के वर्षों में नालंदा मेडिकल कॉलेज के छात्रों ने मेडिकल के आठ से नौ विभागों में टॉप रैंक हासिल कर संस्थान का नाम रोशन किया है। यह उपलब्धि बताती है कि एनएमसीएच अब इलाज के साथ-साथ गुणवत्तापूर्ण मेडिकल शिक्षा का भी एक मजबूत केंद्र बनता जा रहा है।

यह भी पढ़े : अब गांव-गांव से निकलेंगे सचिन और सानिया, बिहार में कैसे तैयार हो रहे चैंपियन जानिए…

Giridih Road Show: नवरात्रि के दूसरे दिन मनोज तिवारी और सौंदर्य...

 गिरिडीह में 12 अक्टूबर को मनोज तिवारी और सौंदर्य शर्मा रोड शो में शामिल होंगी। युवाओं, रोजगार और औद्योगिक विकास के मुद्दे के बीच...

SIR Voter List: झारखंड में आदिवासी-मूलवासी संगठनों का विरोध, 10 अक्टूबर...

 झारखंड में SIR मतदाता सूची पुनरीक्षण को लेकर आदिवासी-मूलवासी संगठनों ने विरोध जताया है। 10 अक्टूबर को रांची में विरोध मार्च और पुतला दहन...

JSSC CGL Paper Leak: प्रिंटिंग प्रेस कर्मी समीर ने रट डाले...

 JSSC CGL 2023 पेपर लीक मामले की CID जांच में बड़ा खुलासा हुआ है। प्रिंटिंग प्रेस कर्मी समीर ने परीक्षा से पहले सवाल-जवाब याद...