Ramgarh : आज दिनांक 24 फरवरी 2026 दिन मंगलवार को Radha Govind University के प्रशिक्षण एवं प्लेसमेंट सेल के द्वारा “भव्य मेगा प्लेसमेंट ड्राइव” का आयोजन किया गया। इस महत्त्वपूर्ण कार्यक्रम का आयोजन अनुदीप फाउंडेशन, रांची के तत्वाधान में किया गया। इस अवसर पर कुल 12 प्रतिष्ठित कंपनियों ने सहभागिता सुनिश्चित करते हुए विद्यार्थियों को विविध क्षेत्रों में रोजगार के अवसर प्रदान किए।
कई प्रमुख कंपनियों ने भाग लिया
मेगा प्लेसमेंट ड्राइव में जिन प्रमुख कंपनियों ने भाग लिया, उनमें टेक महिंद्रा (Tech Mahindra), कॉनसेंट्रिक्स (Concentrix), आउटर ऑर्बिट (Outer Orbit), निम्बस (Nimbus), जगन्नाथ हॉस्पिटल (Jagannath Hospital), श्रीराम फाइनेंस (Shriram Finance), ए आयुदा सॉल्यूशंस (Ayuda solutions) बर्लिन हॉस्पिटल (Berlin Hospital) तथा क्रेडिटल हॉस्पिटल (Credital Hospital) सहित अन्य प्रतिष्ठान सम्मिलित रहे। इन सभी कंपनियों के प्रतिनिधियों ने साक्षात्कार के माध्यम से अभ्यर्थियों की योग्यता, कौशल एवं व्यवहारिक दक्षता का मूल्यांकन किया।
400 से अधिक विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया
प्लेसमेंट सेल में विभिन्न संकायों के लगभग 400 से अधिक विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। चयन प्रक्रिया पूर्णतः पारदर्शी एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हुई। अनेक विद्यार्थियों का प्रारंभिक रूप से चयन किया गया, जिससे परिसर में उल्लास एवं उत्साह का वातावरण व्याप्त हो गया। यह आयोजन विद्यार्थियों को उद्योग जगत की अपेक्षाओं से प्रत्यक्ष रूप से परिचित कराने का सशक्त माध्यम सिद्ध हुआ।
Radha Govind University के कुलाधिपति बी. एन. साह ने दी बधाई
इस अवसर पर Radha Govind University के कुलाधिपति बी. एन. साह ने चयनित विद्यार्थियों को हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि शिक्षा का उद्देश्य केवल शैक्षणिक ज्ञान प्रदान करना नहीं, बल्कि विद्यार्थियों को आत्मनिर्भर, दक्ष एवं रोजगारोन्मुख बनाना भी है। इस प्रकार के प्लेसमेंट सेल विद्यार्थियों को व्यावसायिक जगत से जोड़ने में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
कार्यक्रम के सफल आयोजन पर Radha Govind University की सचिव प्रियंका कुमारी, कुलपति प्रो (डॉ.) रश्मि, कुलसचिव प्रो (डॉ.) निर्मल कुमार मंडल, वित्त एवं लेखा पदाधिकारी डॉ. संजय कुमार, परीक्षा नियंत्रक प्रो (डॉ.) अशोक कुमार तथा प्रबंध समिति के सदस्य अजय कुमार ने प्रशिक्षण एवं प्लेसमेंट सेल की पूरी टीम को बधाई एवं शुभकामनाएँ प्रदान कीं।
मौके पर विश्वविद्यालय के विभागाध्यक्ष , व्याख्यातगण,प्लेसमेंट सेल के सदस्य डॉ. प्रशांत कुमार मो रिज़वान नूरी, कुंदन कुमार, साई प्रकाश, डॉ. दिलकेश्वर प्रसाद, मनोज करमाली, डॉ. सौरभ सिंह, निशा रानी , वैष्णवी एवं सैकड़ों की संख्या में छात्र- छात्राएं उपस्थित रहे।
आयोजन को सफल बनाने में सक्रिय योगदान दिया। उनके समन्वित प्रयासों एवं समर्पण के कारण यह मेगा प्लेसमेंट सेल सुव्यवस्थित एवं प्रभावी ढंग से संपन्न हो सका।
उल्लेखनीय है कि विश्वविद्यालय अपने पाठ्यक्रमों को अधिकाधिक रोजगारोन्मुख बनाने के लिए निरंतर प्रयासरत है। कौशल विकास कार्यक्रम, प्रशिक्षण कार्यशालाएँ, व्यक्तित्व विकास सत्र एवं उद्योग-परामर्श गतिविधियाँ नियमित रूप से आयोजित की जा रही हैं, ताकि विद्यार्थी प्रतिस्पर्धी वातावरण में सफलता प्राप्त कर सकें।
Highlights


