इंटर के छात्र की हत्या कर शव को सड़क किनारे फेंका, पुलिस जांच में जुटी

मोतिहारी : मोतिहारी में इंटर के छात्र की हत्या कर उसका शव सड़क किनारे फेंक दिया गया। यह घटना मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के हराजपुर टिकुलिया बांध के पास हुई, जहां रविवार शाम एक अज्ञात युवक का शव बरामद किया गया था। पुलिस को शव के पास से एक जोड़ी चप्पल और बिरयानी का चावल भी मिला, जिससे मामले में संदेह गहरा गया। मृतक युवक की पहचान मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के पतौड़ा बनकट गांव निवासी धनेश पासवान के 18 वर्षीय पुत्र विशाल कुमार के रूप में हुई है।

विशाल रविवार सुबह करीब साढ़े 10 बजे अपने घर से मोबाइल चार्ज में लगाकर निकला था – परिजन

परिजनों ने बताया कि विशाल रविवार सुबह करीब साढ़े 10 बजे अपने घर से मोबाइल चार्ज में लगाकर निकला था। वह घर से कुछ ही दूरी पर एक परिचित की बाइक पर बैठकर चला गया था, लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटा। परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चला। सोमवार शाम को परिजनों ने सोशल मीडिया पर मुफ्फसिल थाना पुलिस द्वारा जारी अज्ञात युवक के शव की तस्वीर देखी। तस्वीर देखने के बाद उन्होंने तुरंत थाने से संपर्क किया और वहां पहुंचकर शव की पहचान की। पहचान होते ही परिवार में शोक छा गया। मृतक के चाचा सुरेश पासवान ने जानकारी दी कि विशाल तीन भाइयों में सबसे छोटा था और उसने इसी वर्ष इंटर की परीक्षा दी थी। परिवार इस घटना से सदमे में है।

Motihari Hatya 1 1 22Scope News

हराजपुर टिकुलिया बांध के पास से बरामद अज्ञात शव की पहचान विशाल के रूप में हो चुकी है – मुफ्फसिल SHO अंबेश कुमार

मुफ्फसिल थानाध्यक्ष अंबेश कुमार ने बताया कि हराजपुर टिकुलिया बांध के पास से बरामद अज्ञात शव की पहचान विशाल कुमार के रूप में हो चुकी है। प्रथम दृष्टया हत्या के पीछे आपसी रंजिश का मामला सामने आ रहा है। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और जल्द ही इस हत्याकांड का खुलासा करने का दावा कर रही है।
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की कार्रवाई में जुट गई है। घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल है।

Motihari Hatya 2 22Scope News

यह भी पढ़े : ‘सूखा नशा और शराब से दूरी, जीवन में खुशहाली जरुरी’ पुलिस सप्ताह में निकली ‘नशा मुक्ति प्रभात फेरी’…

सोहराब आलम की रिपोर्ट

India International Trade Fair 2026: बिहार के उत्पादों को मिलेगी पहचान,...

India International Trade Fair 2026: बिहार के कारीगरों, उद्यमियों, सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों (MSME) और उत्पादकों को अपने उत्पाद राष्ट्रीय स्तर पर प्रदर्शित...

Bihar Disaster Management Internship: पटना के एएन कॉलेज के 20 विद्यार्थियों...

Bihar Disaster Management Internship, पटना: बिहार के आपदा प्रबंधन विभाग में ए.एन. कॉलेज, पटना के बीए (भूगोल) के विद्यार्थियों के लिए 10 दिवसीय इंटर्नशिप...

Bihar Rooftop Solar Project: बिहार में सौर ऊर्जा को मिलेगा बढ़ावा,...

Bihar Rooftop Solar Project: बिहार में सरकारी भवनों की छतों पर सोलर पावर प्लांट लगाने की योजना को गति दी जा रही है। जल...