Dhanbad: झारखंड में रेल से यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए बड़ी खबर सामने आई है, अगर आप बिना टिकट यात्रा करते हैं तो सावधान हो जाएं क्योंकि अब रेलवे के तरफ से इसे लेकर सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। Dhanbad रेल मंडल के तरफ से ऐसे यात्रियों को पकड़ा गया और जोरदार जुर्माना वसूला गया है।
737 यात्रियों को पकड़ा गया
बता दें ट्रेन में टिकट को लेकर चेकिंग अभियान चलाया गया। मेगा टिकट चेकिंग अभियान के दौरान बिना टिकट यात्रा करने वाले, बिना उचित प्राधिकार के यात्रा करने वाले और बिना बुक किए गए सामान के साथ यात्रा कर रहे कुल 737 यात्रियों को पकड़ा गया। जांच के दौरान 737 यात्रियों के पकड़े जाने के बाद उनसे कुल 4,15,690 रुपये का जुर्माना वसूला गया है।
Dhanbad मंडल के वरीय मंडल वाणिज्य प्रबंधक ने यात्रियों से की अपील
मेगा टिकट चेकिंग अभियान के बाद यात्रियों को हिदायत दी गई कि आगे हमेशा टिकट के साथ ही यात्रा करें। Dhanbad मंडल के वरीय मंडल वाणिज्य प्रबंधक सह वरीय जनसंपर्क अधिकारी मोहम्मद इकबाल ने यात्रियों से अपील करते हुए कहा कि वे प्लेटफार्म में प्रवेश करने और यात्रा करने से पहले उचित टिकट अवश्य लें तथा जिस श्रेणी का टिकट हो उसी श्रेणी में यात्रा करें. उन्होंने बताया कि टिकट जांच अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा.
Highlights


