Minister Ashok Chaudhary ने किया बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण, की लोगों से मुलाकात

पटना: ग्रामीण कार्य मंत्री अशोक चौधरी शुक्रवार को दरभंगा के कुशेश्वरस्थान के बाढ़ प्रभावित क्षत्रों का दौरा कर निरीक्षण एवं राहत कार्यों का जायजा लिया। इस दौरान वे कुशेश्वरस्थान के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के सुघराईन, उसरी और उजवा सीमर टोका पंचायत के विभिन्न गांवों में पहुंचे। इस दौरान उन्होंने बाढ़ प्रभावित लोगों से मुलाकात की और उनकी समस्याओं से रूबरू हुए।

मंत्री अशोक चौधरी के नेतृत्व में एक संस्था ने बाढ़ प्रभावित लोगों के बीच राहत सामग्री का भी वितरण किया गया। मंत्री ने सामुदायिक रसोई की भी जांच की और बाढ़ प्रभावित लोगों को मिलने वाले भोजन की जांच की।

2 10 scaled 22Scope Newsउन्होंने स्थानीय प्रशासन को स्पष्ट निर्देश दिया कि बाढ़ पीड़ितों की आवश्यकताओं की पूर्ति में कोई कमी न हो और समय रहते सभी जरूरी कदम उठाए जाएं। बिहार सरकार इस आपदा की घड़ी में अपने लोगों के साथ मजबूती से खड़ी है।

मुख्यमंत्री स्वयं लगातार सर्वेक्षण कर रहे हैं और यह सुनिश्चित कर रहे हैं कि सभी को समय पर सहायता मिले। बाढ़ से प्रभावित क्षेत्रों में राहत और पुनर्वास के सभी आवश्यक कार्यों की सतत निगरानी की जा रही है, ताकि किसी भी व्यक्ति को किसी प्रकार की दिक्कत न हो। बिहार सरकार हर संभव प्रयास कर रही है कि बाढ़ प्रभावितों को जल्द से जल्द राहत प्रदान की जाए और उनकी सुरक्षा और जीवनयापन की स्थिति को सामान्य किया जा सके।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें-    Durga Puja में बेहतर स्वच्छता व्यवस्था वाले पूजा पंडाल को किया जायेगा पुरस्कृत, मंत्री ने…

पटना से विवेक रंजन की रिपोर्ट

Minister Ashok Chaudhary Minister Ashok Chaudhary Minister Ashok Chaudhary Minister Ashok Chaudhary

Minister Ashok Chaudhary

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img