Commercial Advertisment

CM नीतीश व PM मोदी की मुलाकात पर मंत्री अशोक की प्रतिक्रिया, कांग्रेस को आत्ममंथन की दे दी सलाह

पटना : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह व सहकारिता मंत्री अमित शाह से हुई मुलाकात को लेकर बिहार सरकार के मंत्री अशोक चौधरी ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि सरकार बनने के बाद यह एक शिष्टाचार मुलाकात थी। जिसमें बिहार के विकास से जुड़े अहम मुद्दों पर चर्चा हुई।

इस मुलाकात के दौरान सात निश्चय योजना 3.0 को लेकर बातचीत हुई – मंत्री अशोक चौधरी

मीडिया से बातचीत में अशोक चौधरी ने बताया कि इस मुलाकात के दौरान सात निश्चय योजना 3.0 को लेकर बातचीत हुई। इसके साथ ही यह भी विचार-विमर्श किया गया कि केंद्र सरकार बिहार की और किस तरह से मदद कर सकती है। उन्होंने कहा कि सरकार बनने के बाद इस तरह की बैठकें सामान्य प्रक्रिया का हिस्सा होती हैं, जिसमें भविष्य की योजनाओं और सहयोग पर चर्चा होती है।

विपक्ष के आरोपों में कोई दम नहीं – अशोक चौधरी

मंत्री अशोक चौधरी ने विपक्ष के आरोपों पर भी तीखी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि बिना किसी प्रमाण के यह कहना कि अयोग्य लोगों को संस्थागत पदों पर बैठा दिया गया और उन्हें सिर्फ आरएसएस का कार्यकर्ता होने के कारण नियुक्त किया गया। यह कहना पूरी तरह निराधार है। उन्होंने साफ कहा कि इस तरह के आरोपों में कोई दम नहीं है और न ही इसका कोई सबूत दिया गया है।

कांग्रेस को आत्ममंथन करने की है जरूरत – मंत्री अशोक

कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए अशोक चौधरी ने कहा कि उन्हें दूसरों पर आरोप लगाने के बजाय पहले अपने संगठन को मजबूत करने पर ध्यान देना चाहिए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को आत्ममंथन करने की जरूरत है, क्योंकि पार्टी की जिम्मेदारी अब राहुल गांधी के कंधों पर है। उन्हें यह सोचना चाहिए कि कांग्रेस की नाव को मौजूदा राजनीतिक बवंडर से कैसे बाहर निकाला जाए।

अपनी आंतरिक समस्याओं पर ध्यान दे कांग्रेस – चौधरी

मंत्री अशोक चौधरी ने तंज कसते हुए कहा कि दूसरे का कपड़ा सफेद क्यों है इस पर टिप्पणी करने से कोई फायदा नहीं है। बेहतर होगा कि कांग्रेस अपनी आंतरिक समस्याओं पर ध्यान दे और खुद को मजबूत करने की कोशिश करें।

यह भी पढ़े : दिल्ली दौरे पर CM नीतीश कुमार, अमित शाह से की मुलाकात, सम्राट चौधरी और ललन सिंह भी मौजूद…

Tej Pratap Yadav Security Demand: ‘अगर अनहोनी हुई तो जिम्मेदार कौन?’...

Tej Pratap Yadav Security Demand, पटना: जनशक्ति जनता दल (जेजेडी) के सुप्रीमो तेज प्रताप यादव ने एक बार फिर अपनी सुरक्षा को लेकर बिहार...

Ruby Kumari EOU Raid: DPO रूबी कुमारी के ठिकानों पर EOU...

Ruby Kumari EOU Raid, कटिहार: आय से अधिक संपत्ति के मामले में आर्थिक अपराध इकाई (EOU) ने शिक्षा विभाग की जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (DPO)...

Kaimur Post Office Aadhaar Card Case: कैमूर में पोखरे के पास...

Kaimur Post Office Aadhaar Card Case: बिहार के कैमूर जिले में पोस्टऑफिस से जुड़े महत्वपूर्ण दस्तावेज लावारिस हालत में मिलने का मामला सामने आया...