भाषा विवाद पर मंत्री बन्ना गुप्ता ने भोजपुरी अंदाज में जगरनाथ महतो को दिया ये जवाब, देखें वीडियो

मातृभाषा से समझौता करना मंजूर नहीं- बन्ना गुप्ता

धनबाद : धनबाद, बोकारो समेत पूरे झारखंड में जारी भाषा विवाद पर राजनीतिक बयानबाजी शुरू हो गई है. धनबाद और बोकारो जिले के स्थानीय भाषाओं की सूची से मगही, भोजपुरी को हटाए जाने के बाद धनबाद पहुंचे झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता के तेवर तल्ख दिखे.

न्यूज़ 22 स्कोप के द्वारा पूछे गए सवाल पर उन्होंने कहा कि वह किसी भी हाल में मातृभाषा हिंदी एवं मां भारती के साथ अन्याय बर्दाश्त नहीं करेंगे. जिन्होंने इसे हटाने का काम क्या है वह सुन ले मैं डंके की चोट पर कह रहा हूं जिस दिन मातृभाषा और मां भारती से समझौता करना होगा उस दिन मैं इस्तीफा देना मंजूर करूंगा. इससे पहले खांटी भोजपुरिया अंदाज में बन्ना गुप्ता ने कहा कि भोजपुरी बोलने और सुनने से मन हरियर हो जाता है. हमें किसी भाषा से कोई बैर नहीं है, हम सभी भाषा का सम्मान करना जानते हैं. मातृभाषा और मां भारती से कांग्रेस कभी समझौता नहीं किया है और ना ही करेगा. उन्होंने कहा कि हिंदी हमारी राष्ट्रभाषा है, और राष्ट्रभाषा से हम समझौता नहीं करेंगे.

रिपोर्ट: राजकुमार जायसवाल

चौंपारण में महुआ चुनने के विवाद में दो पक्षों के बीच भिड़ंत, मुख्यमंत्री ने दिया कार्रवाई का आदेश

अब भोजपुरी मगही मंच ने मांगा अलग राज्य, क्या दो टुकड़ों में बंटेगा झारखंड?

यह खबर शेयर करें
FacebookXTelegram

आज का राशिफल और पंचांग 29 नवंबर 2026: रांची-पटना में राहुकाल,...

आज का राशिफल, 29 नवंबर 2026 (रविवार)। जानिए आज मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि वालों के लिए करियर, धन, परिवा

Abhishek Bharti Arrest: अभिषेक भारती की गिरफ्तारी पर चतरा में उबाल,...

Abhishek Bharti Arrest, चतरा: पत्रकार अभिषेक भारती की गिरफ्तारी के विरोध में भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) ने चतरा के कचहरी चौक पर प्रदर्शन...

Bihar Sports Infrastructure: ऊर्जा स्टेडियम में बनेगी 10 हजार दर्शकों की...

Bihar Sports Infrastructure, पटना: बिहार में खेल सुविधाओं को विस्तार देने की दिशा में राज्य सरकार ने कई योजनाओं की जानकारी दी है। मुख्यमंत्री...