कोविड केयर सेंटर में हुए ब्लास्ट का मंत्री बन्ना गुप्ता ने किया निरीक्षण, कहा- दोषी पर होगी कार्रवाई

जमशेदपुर : राज्य के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता शनिवार को एमजीएम अस्पताल का निरीक्षण करने पहुंचे. उन्होंने नए कोविड केयर सेंटर में हुए हादसे का निरीक्षण किया.

गौरतलब हो कि बीती रात एमजीएम अस्पताल में बच्चों के लिए बने 100 बेड के कोविड केयर सेंटर में तीन ब्लास्ट हुए और एक सेंटर धराशाही हो गया. मंत्री बन्ना गुप्ता ने अस्पताल पहुंचकर औचक निरीक्षण किया. उन्होंने घटना के पीछे के कारणों को जाना. वैसे उन्होंने इसके पीछे तकनीकी गड़बड़ी को कारण बताया. हालांकि अभी तक संवेदक के द्वारा इस कोविड केयर सेंटर को अस्पताल के हवाले नहीं किया गया है. जिस वक्त यह हादसा हुआ उस समय वहां कोई भी मौजूद नहीं था. मंत्री ने कहा कि इस घटना के पीछे जो भी दोषी होंगे उनपर कार्रवाई की जायेगी.

रिपोर्ट : लाला जब़ी

ओमीक्रोन संक्रमण के बढ़ते खतरे के बीच स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता का दावा

Patna Sweet Shop Raid: पटना में मिल्क केक और पेड़े पर...

Patna Sweet Shop Raid: त्योहारों के मौसम में लोगों को सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के लिए बिहार के खाद्य संरक्षा विभाग...

ONGC Bokaro Health Camp: कोडरमा के गांधी उच्च विद्यालय में ONGC...

ONGC Bokaro Health Camp: सामुदायिक स्वास्थ्य सेवाओं को बढ़ावा देने के उद्देश्य से ओएनजीसी (ONGC) बोकारो की एचएसई, चिकित्सा और सीएसआर टीम ने 12...

Bihar 12 Lakh Houses Scheme: बिहार में 125 यूनिट मुफ्त बिजली...

Bihar 12 Lakh Houses Scheme: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के सेवाकाल में देश और...