अंग वस्त्र व विष्णु चरण चिन्ह देकर मंत्री दिलीप जायसवाल का हुआ स्वागत

गया : भारतीय जनता पार्टी (BJP) किसान मोर्चा बागवानी प्रकोष्ठ के सह संयोजक डॉ. मनीष पंकज मिश्रा के द्वारा भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सह भूमि सुधार एवं राजस्व मंत्री दिलीप जायसवाल से मिलकर फूलों का गुलदस्ता एवं अंग वस्त्र और विष्णु चरण चिन्ह देकर बधाई एवं शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष को बधाई और शुभकामना देते हुए डॉ. मनीष मिश्रा ने कहा कि अध्यक्ष आपके बनने पर हम सभी को गर्व है। हमें विश्वास है कि आपके नेतृत्व में पार्टी और भी ऊंचाइयों को छुएगी।

उन्होंने कहा कि आपकी मेहनत, समर्पण और संगठन क्षमता ने आपको इस महत्वपूर्ण पद तक पहुंचाया है। आपके नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी को नई दिशा और ऊर्जा मिलेगी। जिससे पार्टी के कार्यकर्ता और समर्थक और अधिक उत्साहित होंगे। इस अवसर पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद अधिवक्ता, जिला मिडिया प्रभारी संतोष ठाकुर, दीपक पांडे, अनिल कुमार और बबलू गुप्ता उपस्थित रहे।

यह भी पढ़े : दिलीप ने कुशवाहा और मनन को दी बधाई, कहा- दोनों अनुभवी हैं

यह भी देखें :

आशीष कुमार की रिपोर्ट

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

180,000FansLike
28,100FollowersFollow
628FollowersFollow
688,500SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img
error: Content is protected !!