पटना : बिहार सरकार के भवन निर्माण मंत्री जयंत राज ने जदयू प्रदेश कार्यालय में आज यानी बुधवार को बड़ा बयान दिया है।मुकेश सहनी के एनडीए में शामिल होने के सवाल पर मंत्री जयंत राज ने कहा है कि आने वाले समय में बहुत सारे दल एनडीए में आना चाहते हैं। सीएम नीतीश कुमार के नेतृत्व में बहुत सारे लोग काम करना चाहते हैं।
बीजेपी के नेता अजय साह की हत्या बेहद ही दुखद – जंयत राज
वहीं पटना सिटी में बीजेपी के नेता अजय शाह की हत्या पर मंत्री जयंत राज ने कहा कि यह एक दुखद घटना है। साथ ही उन्होंने कहा कि कोई भी अपराधी बचने वाला नहीं है। कोई भी अपराधी इस गलतफहमी में नहीं रहे कि वह अपराध करके बच जाएंगे।वहीं विपक्ष द्वारा बिहार में अपराधिक घटना बढ़ने पर सवाल खड़े किए जाने पर कहा कि बिहार में अपराध होने के बाद तुरंत अपराधी को पकड़ लिया जा रहा है। आंकड़ों के हिसाब से बिहार में अन्य राज्यों की अपेक्षा बहुत कम अपराध होते हैं। वक्फ बोर्ड की जमीन पर बिहार में मदरसा बनाए जा रहे हैं। इस सवाल पर मंत्री जयंत राज ने कहा कि पहले भी वक्फ बोर्ड की जमीन पर विद्यालय खोले गए थे। वक्फ बोर्ड पर हमारे पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने सभी बातों को रख दिया है सभी जानकारी दे दी है।
यह भी देखें :
कोर्ट अगर किसी को बरी करता है तो यह उनका मामला है, हम कुछ नहीं कह सकते – मंत्री जंयत
पटना हाईकोर्ट ने पूर्व विधायक अनंत सिंह को एक-47 मामले पर बड़ी राहत दी है। इस मामले पर बिहार सरकार के भवन निर्माण मंत्री जयंत राज ने कहा कि यह कोर्ट का मामला है। कोर्ट अगर किसी को बरी करता है तो यह कोर्ट का मामला है। कोर्ट के मामले पर बयान देना हमलोग का काम नहीं है। कोर्ट ने अपने हिसाब से पूरे मामले को संज्ञान लेते हुए निर्णय दिया है। इस पर ज्यादा कुछ बोलना सही नहीं। जयंत राज ने कहा कि न्यायालय के आगे ना मीडिया है ना हमलोग हैं।
यह भी पढ़े : शाहनवाज ने कहा- भाजपा नेता की ह’त्या में शामिल जो भी होंगे बख्शे नहीं जाएंगे
अविनाश सिंह की रिपोर्ट
Highlights



















