मंत्री मंटू पटेल ने बिहार के बजट को बताया विकासोन्मुखी, सभी क्षेत्रों पर फोकस

पूर्णिया : बिहार सरकार के सूचना प्रद्योगिकी मंत्री कृष्ण कुमार उर्फ मंटू पटेल ने आज पूर्णिया परिसदन में पत्रकारों से बात करते हुए बिहार के बजट को विकासोन्मुखी बजट बताया। उन्होंने कहा कि 2025 में नीतीश सरकार ने शिक्षा, स्वास्थ्य और महिला उत्थान सहित मूलभूत सुविधाओं पर विशेष ध्यान दिया है। उन्होंने कहा कि कुछ लोगों को बिहार का विकास नहीं पचता है, यही कारण है बिहार के बजट में खोट दिखता है। उनके द्वारा कभी विकास का कार्य नहीं किया गया। जबकि बिहार में डबल इंजन की ग्रोथ दिख रही है।

बिहार का बजट 3,16,000 करोड़ तक पहुंच गया है – मंत्री कृष्ण कुमार

मंत्री मंटू पटेल ने कहा कि आज बिहार का बजट तीन लाख 16 हजार करोड़ रुपए तक पहुंच गया है। जिसमें हर एक क्षेत्र पर ध्यान दिया गया है। पूर्णिया और कोसी पर इस बजट में विशेष ध्यान दिया गया है। उन्होंने कहा कि बाढ़ जैसी विभीषिका के लिए भी बजट में प्रावधान किए गए हैं। वहीं किसानों के लिए केसीसी की राशि बढ़ा दी गई है जिससे किसानों का हर स्तर पर विकास होगा।

यह भी पढ़े : मुख्यमंत्री ने 51 हजार 389 नवनियुक्त शिक्षकों को दी नियुक्ति पत्र, कहा- आप सब खुश रहें, मुस्कुराते रहें 

यह भी देखें :

श्याम नंदन की रिपोर्ट

Jamtara Cyber Fraud: जामताड़ा साइबर थाना की बड़ी कार्रवाई, लाखों की...

Jamtara Cyber Fraud: झारखंड के जामताड़ा ज़िले में साइबर अपराध के ख़िलाफ़ चल रहे अभियान के तहत, साइबर पुलिस स्टेशन ने एक कथित साइबर फ्रॉड...

Jadugoda Protest: जादूगोड़ा में विधायक के खिलाफ फूटा गुस्सा, 19 करोड़...

Jadugoda Protest: मंगलवार को पूर्वी सिंहभूम के जादूगोड़ा मोड़ चौक पर ग्रामीणों ने विरोध प्रदर्शन किया और पोटका के विधायक संजीव सरदार का पुतला फूंका।...

Katras Road Accident: कतरास कॉलेज के पास भीषण सड़क हादसा, युवक...

Katras Road Accident: मंगलवार को बाघमारा सब-डिविजन के कतरास पुलिस स्टेशन इलाके में कतरास कॉलेज के पास एक दुखद सड़क हादसे में एक युवा मोटरसाइकिल...