मंत्री मिथिलेश ठाकुर की जायेगी सदस्यता, सांसद निशिकांत दूबे ने ट्वीट कर किया दावा

रांची : झारखंड के मंत्री मिथिलेश ठाकुर पर गोड्डा सांसद निशिकांत दूबे ने बड़ी जानकारी दी है.

उन्होंने ट्वीट करते हुए कहा कि मंत्री मिथिलेश ठाकुर ने ठेकेदारी की बात चुनाव आयोग को नहीं बताई,

अब उनकी सदस्यता समाप्ति का नोटिस केन्द्रीय चुनाव आयोग भेज रहा है.

पहले ग़लत रिपोर्ट देने के कारण झारखंड प्रशासनिक अधिकारी पर भी कार्रवाई हो सकती है.

भाजपा सांसद निशिकांत दूबे ने ट्विटर पर लिखा कि मंत्री ने ठेकेदारी की बात

चुनाव आयोग को नहीं बताई, अब उनकी सदस्यता समाप्ति का नोटिस

भारत निर्वाचन आयोग भेज रहा है. झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पर लगातार आक्रामक रवैया अपनाने वाले भाजपा सांसद ने इसके साथ ही गढ़वा के उपायुक्त पर भी कार्रवाई की बात कही है.

मंत्री मिथिलेश ठाकुर की जायेगी सदस्यता : बाबूलाल मरांडी ने हेमंत सरकार पर साधा निशाना

इधर झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी ने ट्विटर पर आज फिर सरकार पर निशाना साधा. बाबूलाल ने लिखा- झारखंड में बालू की किल्लत के कारण निर्माण उद्योग से जुड़े काम पूरी तरह से ठप पड़े हुए हैं. हजारों लोग बेरोजगार हो गए हैं. व्यवसायी बता रहे हैं कि 26 सालों में ये सबसे भयावह स्थिति है.

चोरी का धंधा हुआ मंदा

बाबूलाल ने आगे लिखा कि आज ठोस नीति के अभाव और हेमंत सोरेन सरकार की अकर्मण्यता से व्यवसायी वर्ग से लेकर राज्य की आम जनता त्राहिमाम कर रही है. पहले तो नियमानुसार चल रहे झारखंड के बालू घाटों को इसलिए बंद कराया ताकि अवैध बालू चोरी का धंधा बेरोकटोक चलता रहे. अब खनन घोटाले के पाप का घड़ा फूटने से चोरी का धंधा मंदा हुआ है तो बालू मिलना मुश्किल है. बाबूलाल मरांडी ने मुख्येमंत्री हेमंत सोरेन को ट्वीट में टैग करते हुए पूछा कि इसका जि‍म्मेदार कौन? मुख्यमंत्री जी दिल पर हाथ रख कर सोचियेगा!

Bihar Flood 2026: बिहार बाढ़ पर CM सम्राट चौधरी का बड़ा...

Bihar Flood 2026, पटना: मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी ने मंगलवार को लोक सेवक आवास स्थित ‘संकल्प’ सभागार में बाढ़ 2026 की स्थिति और इससे...

Bobby Kumar Asian Games 2026: बिहार के बॉबी कुमार ने रचा...

Bobby Kumar Asian Games 2026, पटना: एशियन गेम्स 2026 में सेपकटकरा की मेंस क्वाड्रेट स्पर्धा में कांस्य पदक जीतकर उपलब्धि हासिल करने वाले बिहार...

Leshi Singh Electricity Schemes Review: पटना-नालंदा की बिजली योजनाओं पर लेशी...

Leshi Singh Electricity Schemes Review, पटना: भवन निर्माण विभाग की मंत्री श्रीमती लेशी सिंह की अध्यक्षता में मंगलवार को विश्वेश्वरैया भवन स्थित कार्यालय कक्ष...