Advertisment

मंत्री मुरारी गौतम ने कहा- राहुल की भारत जोड़ो यात्रा का दूसरा चरण भी होगा सफल

पटना : बिहार सरकार में पंचायती राज्य मंत्री मुरारी प्रसाद गौतम ने एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष व सांसद राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा का दूसरा चरण भी पहले भारत यात्रा की तरह सफल होगा। बिहार में चार से पांच दिनों का राहुल गांधी का प्रोग्राम है और यह भी यात्रा सफल होगी।

वहीं उनसे जब सवाल किया गया कि सीएम नीतीश कुमार को उनके नेता व कार्यकर्ता संयोजक से ज्यादा प्रधानमंत्री उम्मीदवार चाहते हैं। इस पर मंत्री मुरारी गौतम ने कहा कि यह सभी दलों का फैसला है। सभी लोग अपने नेता को चाहते हैं कि वह आगे बढ़े। इंडिया गठबंधन में जो भी फैसला होगा, वह सामने होगा। अगर नीतीश कुमार को संयोजक बनाया जाता है तो खुशी होगी।

वही बिहार में कांग्रेस कितने सीटों पर चुनाव लड़ेगी। इस पर मुरारी गौतम ने कहा कि इंडिया गठबंधन में जो तय होगा उसे पता चलेगा कि बिहार में कितनी सीटों पर हम चुनाव लड़ेंगे। वहीं उनसे यह भी सवाल किया गया कि नीतीश कुमार की पार्टी कई राज्यों में अपना कैंडिडेट उतार रही है तो इसमें उन्होंने कहा कि यह मीडिया में खबर है इसकी मुझे कोई जानकारी नहीं है।

अविनाश सिंह की रिपोर्ट

https://22scope.com 

https://youtube.com/22scope

East Singhbhum Dhan Ropai: कम बारिश के बीच कैसे बचा रहे...

East Singhbhum Dhan Ropai: पूर्वी सिंहभूम ज़िले में इस साल सामान्य से कम बारिश होने के बावजूद, किसान धान की रोपाई में तेज़ी से...

Chandil NH33 Fire: देखते ही देखते आग का गोला बना टैंकर!...

Chandil NH33 Fire: झारखंड के सरायकेला-खरसावां जिले के चांडिल थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे-33 (NH-33) पर गुरुवार को अचानक एक टैंकर में आग लगने...

Bihar Health Update: पटना के एलएनजेपी अस्पताल में 400 बेड के...

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पटना के एलएनजेपी अस्पताल में 400 बेड के ऑर्थोपेडिक सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल का उद्घाटन किया। अब एक ही छत के...