मंत्री निशांत ने दरियापुर भट्ठी में नए शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का उद्घाटन, कहा- स्थानीय लोगों को मिलेगी बेहतर स्वास्थ्य सुविधा

पटना : राजधानी पटना के वार्ड-38 स्थित दरियापुर भट्ठी में सोमवार को नए शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (UPHC) का उद्घाटन स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार ने किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रुप में नगर विकास एवं आवास मंत्री नीतीश मिश्रा मौजूद रहे। इसके अलावा मंत्री के आप्त सचिव कौशलेंद्र कुमार और वार्ड पार्षद समेत स्वास्थ्य विभाग के कई भीअधिकारी मौजूद रहे।

स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार ने अस्पताल का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया

यह स्वास्थ्य केंद्र क्षेत्र के हजारों लोगों को उनके घर के निकट बेहतर और सुलभ प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराएगा। उल्लेखनीय है कि इस स्वास्थ्य केंद्र का शिलान्यास 21 फरवरी 2025 को एनडीए के तत्कालीन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा किया गया था। स्वास्थ्य मंत्री निशांत ने अस्पताल का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने बताया कि केंद्र में दो एमबीबीएस डॉक्टर, पांच एएनएम, एक लैब तकनीशियन, एक फार्मासिस्ट व एक डाटा एंट्री ऑपरेटर की तैनाती की गई है। वर्तमान में यहां दो बेड की व्यवस्था है, जिसे आवश्यकता के अनुसार आगे बढ़ाया जाएगा।

Health Minister Nishant Kumar 1 22Scope News

Health Minister Nishant Kumar 5 22Scope News

स्वास्थ्य मंत्री ने कहा- राज्य सरकार पूरे बिहार की स्वास्थ्य व्यवस्था को आधुनिक और सुदृढ़ बनाने की दिशा में लगातार कार्य कर रही है

उन्होंने कहा कि यहां दवाइयां, चिकित्सक और आवश्यक स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध हैं और यह केंद्र स्थानीय लोगों को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं देने में सक्षम होगा। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि राज्य सरकार पूरे बिहार की स्वास्थ्य व्यवस्था को आधुनिक और सुदृढ़ बनाने की दिशा में लगातार कार्य कर रही है। इसी क्रम में राज्य में 11 लेवल-तीन ट्रॉमा सेंटर स्थापित किए जाएंगे। साथ ही बिहार के पूर्वी, पश्चिमी, उत्तरी, दक्षिणी और मध्य जोन में पांच लेवल-दो ट्रॉमा सेंटर विकसित करने की योजना पर भी तेजी से काम किया जा रहा है।

Health Minister Nishant Kumar 2 22Scope News

LMJP अस्पताल में जल्द ही 400 बेड की नई सुविधा शुरू होगी – निशांत कुमार

उन्होंने बताया कि एलएनजेपी अस्पताल में जल्द ही 400 बेड की नई सुविधा शुरू होगी, जहां ऑर्थोपेडिक एवं स्पोर्ट्स इंजरी सेंटर स्थापित किया जाएगा। सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों में डॉक्टरों एवं स्वास्थ्यकर्मियों की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करने के लिए राज्य के लगभग 15 हजार सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों में कैमरे लगाए जा रहे हैं। इसके साथ ही एक विशेष सॉफ्टवेयर विकसित किया जा रहा है, जिसके माध्यम से डॉक्टरों की उपस्थिति, ओपीडी, आईपीडी, सर्जरी और वार्ड राउंड की निगरानी कमांड एंड कंट्रोल सेंटर से की जाएगी।

Health Minister Nishant Kumar 3 22Scope News

‘स्वास्थ्य विभाग में रिक्त पदों को भरने के लिए जल्द नई नियुक्तियों की प्रक्रिया शुरू की जाएगी’

उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य विभाग में रिक्त पदों को भरने के लिए जल्द नई नियुक्तियों की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। साथ ही जिला अस्पतालों को सुपर स्पेशलिटी और सामुदायिक अस्पतालों को स्पेशलिटी अस्पताल के रूप में विकसित करने की दिशा में कार्य किया जा रहा है, ताकि राज्य के लोगों को अपने जिले में ही बेहतर और आधुनिक स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध हो सकें।

Health Minister Nishant Kumar 4 22Scope News

यह भी पढ़े : मुख्यमंत्री ने पटना मेट्रो रेल परियोजना के कार्यों में तेजी लाकर निर्धारित समय सीमा में करें पूर्ण, ट्रैफिक प्रबंधन की समग्र कार्ययोजना तैयार करें

Ramgarh SIR 2026 Voter List: रामगढ़ में मतदाता सूची पर बड़ी...

Ramgarh SIR 2026 Voter List: उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल, हजारीबाग के आयुक्त विजय कुमार गुप्ता ने शुक्रवार को रामगढ़ जिले का दौरा कर मतदाता सूची...

Bihar Building Bylaws 2026: बिल्डिंग बनाने से लेकर निवेश तक आसान...

Bihar Building Bylaws 2026: बिहार में भवन निर्माण से जुड़े नियमों को अधिक सरल, पारदर्शी और प्रभावी बनाने की दिशा में बिहार भवन उपविधि-2026...

Patna Flood Alert: खतरे के निशान से ऊपर पहुंची गंगा, पटना...

Patna Flood Alert: बिहार की राजधानी पटना में गंगा नदी के लगातार बढ़ते जलस्तर ने प्रशासन और सरकार की चिंता बढ़ा दी है। कई...