मंत्री नितिन नवीन ने बांकीपुर विधानसभा में किया ‘कार्यकर्ता परिवार सम्मान समारोह’

पटना : बिहार विधानसभा चुनाव में बंपर जीत के बाद भारतीय जनता पार्टी (BJP) पूरे राज्य में ‘कार्यकर्ता परिवार सम्मान समारोह’ कर रही है। इसी दौरान आज यानी 14 दिसंबर को बिहार सरकार के मंत्री व बांकीपुर विधानसभा से राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) के विधायक नितिन नवीन ने अपने विधानसभा में ‘कार्यकर्ता परिवार सम्मान समारोह’ कार्यक्रम किया। उन्होंने आज बांकीपुर विधानसभा क्षेत्र के समर्पित कार्यकर्तागण को अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया। नितिन नवीन ने कहा कि कार्यकर्ता ही भाजपा संगठन की वास्तविक शक्ति हैं, जिनके समर्पण और परिश्रम से संगठन निरंतर आगे बढ़ा रहा है। बता दें कि भारी संख्या में बीजेपी कार्यकर्ताओं ने इसमें हिस्सा लिया।

‎बांकीपुर और पटना साहिब विधानसभा में ‘कार्यकर्ता सम्मान समारोह’ आयोजित

बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए की ऐतिहासिक एवं प्रचंड विजय के उपरांत आज बांकीपुर और पटना साहिब विधानसभा में ‘कार्यकर्ता सम्मान समारोह’ का आयोजन किया गया। इस सम्मान समारोह में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिलीप जायसवाल, उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा ने कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया और उत्साहवर्द्धन किया।

Bihar BJP 5 22Scope News

इस कार्यक्रम में BJP के कई बड़े नेता रहे मौजूद

इस समारोह में सांसद रविशंकर प्रसाद, सांसद विवेक ठाकुर, बिहार विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष नंदकिशोर यादव, बिहार के मंत्री नितिन नबीन, विधायक रत्नेश कुशवाहा, संजीव चौरसिया, संजय गुप्ता, प्रदेश महामंत्री लाजवंती झा, उपाध्यक्ष संजय खंडेलिया, अमृता भूषण राठौड़, प्रवक्ता अरविंद सिंह, सुषमा साहू, प्रभाकर मिश्रा, संजीव मिश्रा, पटना जिला अध्यक्ष रूप नारायण मेहता, जिला प्रभारी सहित प्रदेश के कई पदाधिकारी और हजारों की संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Bihar BJP 1 3 22Scope News

जन-जन के लिए समर्पित सरकार के अनुशासन और क्षेत्र में विकास की मजबूत बागडोर भी हमारे कार्यकर्ताओं से संभव है – सम्राट चौधरी

इस समारोह को संबोधित करते हुए बिहार के उपमुख्यमंत्री सह गृहमंत्री सम्राट चौधरी ने कार्यकर्ताओं का आभार जताते हुए कहा कि जन-जन के लिए समर्पित सरकार के अनुशासन और क्षेत्र में विकास की मजबूत बागडोर भी हमारे कार्यकर्ताओं से संभव है। उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव में जीत कार्यकर्ताओं की अथक मेहनत, वैचारिक प्रतिबद्धता और समर्पण भाव का परिणाम है। उन्होंने कहा कि बिहार में एनडीए की जीत हमारे कार्यकर्तागण के लगन और सामूहिक शक्ति का प्रत्यक्ष प्रमाण है, जिसे कभी नकारा नहीं जा सकता है।

Samrat 6 22Scope News

कर्मठ कार्यकर्ता ही भाजपा की रीढ़ और शक्ति हैं – विजय कुमार सिन्हा

इधर, उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने समारोह में आए कार्यकर्ताओं के उत्साह, समर्पण और संगठन के प्रति उनकी निष्ठा को नमन करते हुए कहा कि कर्मठ कार्यकर्ता ही भाजपा की रीढ़ और शक्ति हैं। उनके परिश्रम और संकल्प से ही संगठन निरंतर मजबूत होता है और जनसेवा का संकल्प साकार होता है। ‎उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं को भरोसा देते हुए कहा कि इस सरकार में जनता की समस्याओं का हल होगा और बिहार को विकसित बिहार बनाने के लिए हर प्रयास किए जाएंगे।

Vijay 1 22Scope News

मंत्री नितिन नवीन ने कार्यकर्ताओं को किया सम्मानित

बिहार विधानसभा चुनाव में मिली प्रचंड जीत के बाद मंत्री नितिन नवीन ने रविवार को कार्यकर्ता सम्मान समारोह का आयोजन किया। जिसमें उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, मंत्री व बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जयसवाल, कृषि मंत्री रामकृपाल यादव, सांसद रविशंकर प्रसाद और सांसद विवेक ठाकुर सहित कई दिग्गज नेता मौजूद रहे।

Mantri Nitin Navin 1 1 22Scope News

नितिन नवीन ने बांकीपुर विधानसभा के कार्यकर्ताओं को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया

मंत्री नितिन नवीन ने बांकीपुर विधानसभा के कार्यकर्ताओं को अंगवस्त्र दे कर सम्मानित किया और कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया। इस दौरान मंत्री नितिन नवीन ने कहा कि मैं बांकीपुर की जनता और कार्यकर्ता को धन्यवाद देता हूं कि उन्होंने मुझे पर पुनः विश्वास जताया और मुझे जिताया। तमाम कार्यकर्ताओं ने जिस प्रकार मेहनत किया है यही वजह है कि लगातार बांकीपुर में कमल खिल रहा है।

राहुल गांधी को जनता ने रिजेक्ट कर दिया – मंत्री रामकृपाल यादव

कांग्रेस पार्टी के द्वारा दिल्ली के रामलीला मैदान में ‘वोट चोरी’ के आरोपों को लेकर आयोजित प्रदर्शन में राहुल गांधी ने बीजेपी और पीएम नरेंद्र मोदी पर जमकर निशाना साधा। जिसे लेकर बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव ने पलटवार करते हुए कहा कि राहुल गांधी को जनता ने रिजेक्ट कर दिया। कितना भी राहुल गांधी छाती पीटे लेकिन कुछ नहीं होने वाला है। बिहार में भी आए थे हल्ला करने लेकिन हुआ क्या जनता ने उन्हें भगा दिया। आने वाले समय में कांग्रेस का हर जगह से सफाया हो जाएगा। वहीं राहुल गांधी के द्वारा पीएम मोदी पर दिए गए बयान को लेकर मंत्री रामकृपाल ने कहा कि मोदी को लेकर जितना बोलेंगे उतना ही मोदी ऊपर जाएंगे। साथ ही उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के द्वारा स्कूल खोलने वाले बयान पर उन्होंने कहा कि सरकार ने जो निर्णय लिया है निश्चित तौर पर वह किया जाएगा।

Ramkripal Yadav 1 22Scope News

राहुल गांधी 57 साल के हो गए लेकिन दिमाग उनका अभी तक विकसित नहीं हुआ है – दिलीप जायसवाल

कांग्रेस द्वारा एसआईआर और ‘कथित वोट चोरी’ को लेकर दिल्ली के रामलीला मैदान में प्रदर्शन किया जा रहा है। जिसमें विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर एक बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि ‘मोदी तेरी कबर खुदेगी आज नहीं तो कल खुदेगी’। जिसे लेकर लगातार बीजेपी के नेता उन पर बयान देते हुए नजर आ रहे हैं।

Dilip Jaishwal 5 22Scope News

दिलीप ने कहा- राहुल अनाप-शनाप बोलते रहते हैं

बिहार सरकार के उद्योग मंत्री और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि राहुल गांधी 57 साल के हो गए लेकिन दिमाग उनका अभी तक विकसित नहीं हुआ है। इसलिए वह अनाप-शनाप बोलते रहते हैं। राहुल गांधी कांग्रेस को विनाश करने के लिए काम कर रहे हैं। विपक्ष का नेता इस प्रकार बेतुका बयानबाजी करें इससे समझ सकते हैं कि उनकी दिमागी हालत कैसी है। उनको अपने दिमाग का इलाज करवाना चाहिए।

यह भी पढ़े : ‎’अभिनंदन दीघा कार्यकर्ता सम्मान समारोह’ में दिलीप जायसवाल ने सभी मतदाताओं का किया अभिनंदन

अमित झा की रिपोर्ट

Highlights

Saffrn

Trending News

Social Media

167,000FansLike
28,100FollowersFollow
628FollowersFollow
685,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img