Advertisment

मंत्री नितिन ने कहा- घाटों पर होगी पार्किंग की पर्याप्त सुविधा, डेडिकटेड टीम युद्ध स्तर पर कर रही कार्य

पटना : बिहार के नगर विकास एवं आवास मंत्री नितिन नवीन द्वारा छठ घाटों का आज यानी 29 अक्टूबर को निरीक्षण किया गया। इस दौरान कंगन घाट, खाजेकलां घाट और भद्र घाट पर उनके साथ विधानसभा अध्यक्ष नंदकिशोर यादव, पटना मेयर सीता साहू, डिप्टी मेयर रेशमी चंद्रवंशी और पटना आयुक्त अनिमेष पराशर मौजूद रहे। वहीं, कृष्णा घाट और एनआईटी घाट पर विधायक अरुण कुमार सिन्हा और एलसीटी घाट और दीघा घाट पर दीघा विधायक संजीव चौरसिया भी निरीक्षण करने पहुंचे।इस दौरान तैयारियों का जायजा लेते हुए मंत्री नितिन नवीन ने कहा कि हम बिहारियों के लिए छठ पर्व हमारा स्वाभिमान हैं। इसलिए इस साल हमने छठ पूजा के दौरान व्रतियों को किसी प्रकार की कोई असुविधा ना हो इस बात को ध्यान में रखते हुए कई अहम निर्देश दिये है। इसमें सभी घाटों पर बेरिकेडिंग, शौचालय, चेंजिंग रूम, स्ट्रीट लाइट और वॉच टॉवर समेत अन्य आवश्यक सुविधाओं का निरीक्षण किया।

इसके साथ ही उन्होंने कहा कि पटना के 109 प्रमुख घाटों पर संबंधित पदाधिकारियों को स्थिति अनुसार जल्द आवश्यक कार्य पूरा कर लेने का निर्देश दिया गया। उन्होंने बताया कि जलस्तर में कमी होने के कारण इस बार लंबे घाट बने है, जहां डेडिकटेड टीम द्वारा युद्ध स्तर पर कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि घाटों पर पार्किंग की भी पर्याप्त व्यवस्था की गयी गई है, जिससे छठ व्रतियों और श्रद्धालुओं को आवागमन में कोई असुविधा नहीं होगी। वहीं, दिवाली के तुरंत बाद बेरिकेडिंग मानकों के अनुरूप सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है। इसके साथ ही खतरनाक घाटों को लाल रंग के कपड़े से घेर देने का भी निर्देश दिया गया है। उन्होंने कहा कि पदाधिकारियों को निदेश दिया गया है कि स्थानीय पूजा समितियों से निरंतर संपर्क एवं संवाद बनाए रखे। उनका फीडबैक भी लें। साथ ही घाटों के पास एवं सम्पर्क पथ में समुचित संख्या में वॉच टावर की स्थापना की जाएगी। घाटों पर नियंत्रण कक्ष कार्यरत रहेगा। ध्वनि-विस्तारक यंत्र एवं स्थायी तथा अस्थायी सीसीटीवी कैमरा का अधिष्ठापन किया जाएगा।

यह भी देखें :

उन्होंने कहा कि इस साल हमलोग ‘मेरा शहर, मेरी जवाबदेही’ की भावना के साथ बिहार को स्वच्छ और सुंदर बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। इस छठ पर्व से हम सभी को वचन लेना हैं कि हमलोग प्रतिवर्ष छठ मईया के स्वागत में सिर्फ घर ही नहीं, आस-पड़ोस को भी चमकाएंगे और सफाई का संदेश सब तक पहुंचाएंगे। इसके साथ ही उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि आइए इस छठ महापर्व पर ‘मेरा शहर, मेरी जवाबदेही’ की भावना से स्वच्छता का संकल्प लें और छठ मईया का स्वागत स्वच्छ और सुंदर परिवेश में करें।

यह भी पढ़े : मुख्यमंत्री ने छठ महापर्व की तैयारियों को लेकर सड़क मार्ग से विभिन्न छठ घाटों का किया निरीक्षण

विवेक रंजन की रिपोर्ट

Coal Mine PF Rules 2026: PF कानून तोड़ने वालों पर कैसे...

Coal Mine PF Rules 2026: केंद्र सरकार ने कोयला खदानों में काम करने वाले कर्मचारियों के लिए 'कोल माइन्स प्रोविडेंट फंड' (CMPF) से जुड़े...

Jharkhand High Court Football Ground Tender: रांची हाईकोर्ट में फुटबॉल मैदान...

Jharkhand High Court Football Ground Tender: झारखंड हाई कोर्ट ने रांची के धुर्वा में नए हाई कोर्ट कॉम्प्लेक्स के अंदर प्रस्तावित फुटबॉल मैदान के निर्माण...

Sakhua Mahotsav Ranchi 2026: रांची में पहली बार क्यों हो रहा...

Sakhua Mahotsav Ranchi 2026: पर्यावरण संरक्षण, हरित विकास और झारखंड की सांस्कृतिक विरासत को बढ़ावा देने के मकसद से, रांची नगर निगम पहली बार...