Advertisment

मंत्री नीतीश मिश्रा ने कहा- हाई इम्पैक्ट योजनाओं से बदलेगी बिहार के शहरों की तस्वीर

पटना : नगर विकास एवं आवास विभाग के मंत्री नीतीश मिश्रा ने कहा है कि राज्य के सभी नगर निगम, नगर परिषद एवं नगर पंचायतों में नागरिकों को बेहतर शहरी सुविधाएं उपलब्ध कराने और शहरों के समग्र एवं सुनियोजित विकास के उद्देश्य से अल्पकालिक (Short Term Achievable Target) एवं दीर्घकालिक (Long Term Achievable Target) विकास लक्ष्यों के अनुरूप योजनाओं का चयन एवं प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाएगा।

मंत्री नीतीश मिश्रा ने कहा- मुख्यमंत्री का विजन है कि बिहार का प्रत्येक शहर आधुनिक, सुव्यवस्थित, स्वच्छ, हरित व उच्चस्तरीय शहरी सुविधाओं से सुसज्जित बने

मंत्री नीतीश मिश्रा ने कहा कि मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का विजन है कि बिहार का प्रत्येक शहर आधुनिक, सुव्यवस्थित, स्वच्छ, हरित एवं उच्चस्तरीय शहरी सुविधाओं से सुसज्जित बने। समयबद्ध, उच्च प्रभाव वाली विकास योजनाओं, सुदृढ़ आधारभूत संरचना एवं जनकेंद्रित शहरी नियोजन के माध्यम से ऐसे शहर विकसित किए जाएं, जो नागरिकों को बेहतर जीवन गुणवत्ता, सुरक्षित वातावरण और नए आर्थिक अवसर प्रदान करें।

मंत्री मिश्रा ने कहा- सभी नगर निकायों को ऐसे अल्पकालिक लक्ष्य निर्धारित करने का निर्देश दिया गया है

मंत्री मिश्रा ने बताया कि सभी नगर निकायों को ऐसे अल्पकालिक लक्ष्य निर्धारित करने का निर्देश दिया गया है, जिन्हें अक्टूबर, 2026 तक पूर्ण किया जा सके। इसके लिए योजनाओं का शीघ्र चयन, प्रशासनिक स्वीकृति तथा समयबद्ध तरीके से कार्यान्वयन सुनिश्चित किया जाएगा, ताकि निर्धारित समय सीमा के भीतर योजनाओं का लाभ आम नागरिकों तक पहुंच सके।

‘सभी नगर निकायों को दिसंबर, 2028 तक पूर्ण किए जाने वाले दीर्घकालिक विकास लक्ष्यों के अनुरूप भी योजनाओं का चयन एवं क्रियान्वयन करना होगा’

उन्होंने कहा कि इसके साथ ही सभी नगर निकायों को दिसंबर, 2028 तक पूर्ण किए जाने वाले दीर्घकालिक विकास लक्ष्यों के अनुरूप भी योजनाओं का चयन एवं क्रियान्वयन करना होगा। योजनाओं के चयन में इस बात का विशेष ध्यान रखा जाएगा कि वे अत्यंत प्रभावशाली हों और उनका लाभ निकाय क्षेत्र की अधिकतम आबादी को प्राप्त हो। इससे शहरी क्षेत्रों में आधारभूत संरचना सुदृढ़ होगी और नागरिकों के जीवन स्तर में व्यापक सुधार आएगा।

मिश्रा ने कहा- राज्य के प्रत्येक नगर निगम, नगर परिषद व नगर पंचायत में एक से 2 किलोमीटर लंबी एक प्रमुख सड़क को ‘सिग्नेचर रोड’ के रूप में विकसित किया जाएगा

मिश्रा ने कहा कि राज्य के प्रत्येक नगर निगम, नगर परिषद एवं नगर पंचायत में एक से दो किलोमीटर लंबी एक प्रमुख सड़क को ‘सिग्नेचर रोड’ के रूप में विकसित किया जाएगा। इस सड़क का विकास योजनाबद्ध ढंग से किया जाएगा, जिसमें सड़क चौड़ीकरण, सौंदर्यीकरण, आधुनिक प्रकाश व्यवस्था, हरित पट्टी एवं वृक्षारोपण सहित अन्य आवश्यक नागरिक सुविधाओं का विकास किया जाएगा। इन सड़कों को संबंधित नगर निकाय की पहचान के रूप में विकसित करने का लक्ष्य रखा गया है।

मंत्री मिश्रा ने कहा- राज्य सरकार शहरी विकास को नई गति देने के लिए प्रतिबद्ध है

उन्होंने बताया कि सभी नगर निकायों को अपने क्षेत्र की ऐसी प्रमुख सड़क का चयन कर उसकी सूची उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया है, जिसकी चौड़ाई पर्याप्त हो तथा जहां सौंदर्यीकरण, वृक्षारोपण एवं आवश्यकता के अनुसार सुव्यवस्थित नाइट मार्केट विकसित किया जा सके। इससे नागरिकों को आकर्षक एवं सुरक्षित सार्वजनिक स्थल उपलब्ध होंगे, स्थानीय व्यापार को बढ़ावा मिलेगा तथा शहरों की सुंदरता और आर्थिक गतिविधियों में वृद्धि होगी। मंत्री मिश्रा ने कहा कि राज्य सरकार शहरी विकास को नई गति देने के लिए प्रतिबद्ध है। समयबद्ध, जनहितकारी एवं उच्च प्रभाव वाली विकास योजनाओं के माध्यम से बिहार के शहरों को अधिक स्वच्छ, आधुनिक, सुंदर और नागरिक-अनुकूल बनाया जाएगा।

यह भी पढ़े : मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत ने अपर मुख्य सचिव बी राजेंदर को दी भावभीनी विदाई

Highlights

4 बच्चों की मां ने अपनी प्रेमी के साथ मिलकर दिव्यांग...

गयाजी : गयाजी में एक व्यक्ति राजदेव भारती की हत्या मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। चार बच्चों की मां ने अपनी...

Radha Govind University Football Team: फुटबॉल मैदान पर राधा गोविन्द विश्वविद्यालय...

Radha Govind University Football Team: रामगढ़ के सिद्धू कान्हू ग्राउंड में आयोजित एक लीग फ़ुटबॉल टूर्नामेंट में, राधा गोविंद यूनिवर्सिटी की फ़ुटबॉल टीम ने...

निकलेगी 30 फीट का लंबी कांवड़ यात्रा, डेढ़ क्विंटल से भी...

गयाजी : सावन के पवित्र महीने में भगवान भोलेनाथ के भक्त तरह-तरह की कांवर यात्रा निकालते हैं। कोई दो फीट की कांवर लेकर बाबा...