Commercial Advertisment

Muzaffarpur में संकल्प सभा में शामिल हुए गृह राज्य मंत्री

मुजफ्फरपुर: केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय रविवार को मुजफ्फरपुर पहुंचे। वे मुजफ्फरपुर के कांटी विधानसभा क्षेत्र के पानापुर हाईस्कूल में आयोजित संकल्प सभा में शामिल हुए और पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजेपयी को को श्रद्धांजलि दी। इस दौरान उन्होंने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी राष्ट्र के प्रेरणापुंज बने रहेंगे। उन्होंने कहा कि वाजपेयी जी ने एक स्वाभिमानी और समृद्ध भारत की नींव डाली। उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई और मनमोहन सिंह की तस्वीरों पर पुष्पांजलि के बाद पानापुर मैदान में घूम-घूमकर लोगों का अभिवादन स्वीकार किया।

श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करने के बाद पूर्व मंत्री अजीत कुमार ने पत्रकारों को जानकारी देते हुए कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी ने देश के बहुमुखी विकास के लिए कई ऐतिहासिक योजनाओं को जमीन पर उतारा। कृतज्ञ राष्ट्र उन्हें कभी भूला नहीं पाएगा। उनके द्वारा शुरू की गई योजनाओं का मूल उद्देश्य देश के गरीबों, किसानों, मजदूरों, महिलाओं और युवाओं का उत्थान था। अटल बिहारी वाजपेयी जी ने जो सपने देखे थे, नरेंद्र मोदी के कार्यकाल में फलीभूत हो रहे हैं।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos 

यह भी पढ़ें-   BPSC के बाद अब BTSC का विरोध शुरू, मशाल जुलुस निकाल छात्रों ने दिया अल्टीमेटम

मुजफ्फरपुर से संतोष कुमार की रिपोर्ट

Giridih BJP Padyatra: आदित्य साहू का कांग्रेस पर बड़ा हमला, गिरिडीह...

Giridih BJP Padyatra: झारखंड के गिरिडीह में मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी की ओर से विशाल पदयात्रा आयोजित की गई। इसमें प्रदेश भाजपा के...

Bihar Jal Jeevan Hariyali Campaign: बिहार के हर जिले में जल...

Bihar Jal Jeevan Hariyali Campaign, पटना: बिहार में जल संरक्षण और पर्यावरण सुरक्षा को लेकर चलाए जा रहे जल-जीवन-हरियाली अभियान के तहत अब तक...

Gaya Zoo Project Bihar: गयाजी को मिलेगी चिड़ियाघर की सौगात? सम्राट...

Gaya Zoo Project Bihar, पटना: बिहार में औद्योगिक विकास और पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए गयाजी में चिड़ियाघर बनाने की योजना पर पहल...