Jamshedpur : जमशेदपुर वन प्रमंडल और हिंदुस्तान कॉपर लिमिटेड की ओर से रन फॉर वन का आयोजन, मंत्री राम दास सोरेन ने…

Jamshedpur : जमशेदपुर वन प्रमंडल की ओर से हिंदुस्तान कॉपर लिमिटेड के सहयोग से पूर्वी सिंहभूम के मऊभंडार स्थित फुटबॉल मैदान में रन फॉर वन का आयोजन किया गया। 10 किलोमीटर के इस दौड़ में महिला और पुरुष वर्ग में प्रतिभागी शामिल हुए।

ये भी पढ़ें- Palamu : महाकुंभ जाने वाले यात्री ध्यान दें, पलामू से होकर गुजरने वाली ये ट्रेनें रहेंगी रद्द… 

र5ी 22Scope News

Jamshedpur : मुख्य अतिथि के तौर पर शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन हुए शामिल

मौके पर मुख्य अतिथि के तौर पर शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन, आरसीसीएफ स्मिता पंकज, डीएफओ सबा आलम अंसारी, एचसीएल एमडी व अन्य अतिथियो ने झंडा दिखा कर रवाना किया। मौके पर मंत्री रामदास सोरेन ने वन संरक्षण और सुरक्षा को लेकर इस जागरूकता दौड़ के आयोजन के लिए विभाग की सराहना की। मंत्री ने कहा कि वन के महत्व को बताते हुए कहा कि वन है तो हम है।

ये भी पढ़ें- JAC Paper Leak मामले की जांच अब एसआईटी के हाथ! तीन और छात्र हिरासत में, अब… 

उन्होंने बताया कि वन के बगैर जीवन की कल्पना भी नहीं की जा सकती है। झारखंड के सन्दर्भ में वन, जंगल का महत्व और भी बढ़ जाता है जहां दिन की शुरुआत वन पर आधारित दातुन से होती है। जंगल के एक-एक पेड़, झाड़, झाड़ी में भी कई तरह के औषधिय गुण है। झारखंड प्रदेश एक उदाहरण प्रस्तुत करता है, जो जल, जंगल, जमीन के लिए ही जाना जाता है।

ये भी पढ़ें- Jharkhand Politics : हेमंत सरकार पेपर लीक की सरकार बन गई है-नवीन जायसवाल का बड़ा आरोप… 

लाला जबीन की रिपोर्ट–

India vs West Indies T20: रांची पहुंचे खिलाड़ियों को मिलेगा झारखंडी...

India vs West Indies T20, रांची: भारत और वेस्टइंडीज के बीच 9 अक्टूबर को जेएससीए स्टेडियम में टी-20 मुकाबला खेला जाना है। मैच से...

Rupi Soren Last Rites: रूपी सोरेन की अंतिम यात्रा आज नेमरा...

Rupi Soren Last Rites, रांची: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां और दिवंगत दिशोम गुरु शिबू सोरेन की पत्नी रूपी सोरेन का अंतिम संस्कार उनके...

Rupi Soren Untold Story: शिबू सोरेन के संघर्ष के पीछे रूपी...

Rupi Soren Untold Story, रांची: झारखंड आंदोलन की कहानी में दिशोम गुरु शिबू सोरेन का नाम प्रमुख नेताओं में लिया जाता है। महाजनी प्रथा...