Advertisment

झारखंड के दिवंगत शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन का श्राद्ध कर्म 28 अगस्त को

जमशेदपुर: झारखंड के दिवंगत शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन का श्राद्ध कर्म 28 अगस्त को आयोजित किया जाएगा। इससे पूर्व 26 अगस्त को रामगढ़ स्थित रजरप्पा के दामोदर नदी में उनकी अस्थियां विसर्जित की जाएंगी। अस्थि विसर्जन के लिए उनके बड़े पुत्र सोमेश सोरेन परिवार के अन्य सदस्यों के साथ जाएंगे। सोमवार को घोड़ाबांधा स्थित आवास पर माझी बाबा और परिजनों की बैठक में यह निर्णय लिया गया।

रामदास सोरेन के भतीजे विक्टर सोरेन ने जानकारी दी कि 29 अगस्त को श्राद्ध भोज रखा गया है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, मंत्री इरफान अंसारी, दीपक बिरुवा, सांसद जोबा मांझी समेत कई विधायक शामिल होंगे। वहीं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश, पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा, रघुवर दास, चंपाई सोरेन और मधु कोड़ा के भी उपस्थित रहने की संभावना है।

विधायकों और पूर्व मंत्रियों ने दी श्रद्धांजलि

दिवंगत शिक्षा मंत्री के घोड़ाबांधा आवास पर सोमवार को कई विधायक और पूर्व मंत्री पहुंचे और उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इनमें विधायक डॉ. लुईस मरांडी, निरल पूर्ति, दशरथ गागराई, पूर्व मंत्री बादल पत्रलेख, कुणाल षाड़ंगी, लक्ष्मण टुडू समेत कई झामुमो नेता और कार्यकर्ता शामिल थे। सभी ने उनकी तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर नमन किया और परिजनों से मिलकर ढाढ़स बंधाया।

इस दौरान मंत्री की पत्नी सूरजमनी सोरेन ने कहा कि सोरेन के निधन से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है और बच्चे काफी व्यथित हैं। उन्होंने बताया कि माझी बाबा के निर्देशानुसार पूरा श्राद्ध कर्म विधि-विधान से संपन्न होगा।

Ramayana Trailer Review: भव्य विजुअल्स, दमदार रावण और शानदार VFX, क्या...

Ramayana Trailer Review: नितेश तिवारी की रामायण का ट्रेलर रिलीज होते ही चर्चा में। यश के रावण, रणबीर कपूर के श्रीराम, साई पल्लवी की...

Jharkhand JPSC Scam: CID ने सफल अभ्यर्थियों से मांगी OMR Copy,...

Jharkhand JPSC Scam: सीआईडी ने जेपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2025 की जांच तेज कर दी है। सफल अभ्यर्थियों से ओएमआर शीट की कॉपी मांगी...

Jharkhand ED Raid: अवैध कोयला कारोबार पर सबसे बड़ी कार्रवाई, ₹160...

Jharkhand ED Raid: धनबाद में अवैध कोयला खनन और तस्करी मामले में ईडी की बड़ी कार्रवाई। ₹160 करोड़ के म्यूचुअल फंड फ्रीज, ₹1.02 करोड़...