पैदल चलकर कार्यालय पहुंचे मंत्री, पर्यावरण बचाने का दिया संदेश

पटना : ईंधन की खपत में कमी लाने, पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संदेश देते हुए पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश शुक्रवार को अपने आवास से पैदल चलकर कार्यालय पहुंचे। इस अवसर पर उन्होंने पदाधिकारियों व कर्मियों से आग्रह किया कि वे निजी वाहनों का उपयोग केवल आवश्यकता पड़ने पर ही करें और प्रत्येक शुक्रवार या कोशिश करें कि रोजाना की दिनचर्या में भी सार्वजनिक परिवहन, पैदल चलने, साइकिल या ई-वाहन के प्रयोग की आदत डालें।

पश्चिमी एशिया में बढ़ते तनाव के कारण आज विश्व ईंधन संकट जैसी चुनौती का सामना कर रहा है – मंत्री दीपक प्रकाश

मंत्री दीपक प्रकाश ने कहा कि पश्चिमी एशिया में बढ़ते तनाव के कारण आज विश्व ईंधन संकट जैसी चुनौती का सामना कर रहा है। साथ ही, तेजी से हो रहे जलवायु परिवर्तन और बदलती जीवनशैली का मानव स्वास्थ्य पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। ऐसी परिस्थिति में परंपरागत ईंधन पर निर्भरता कम करना समय की आवश्यकता है। इससे देश के विदेशी मुद्रा भंडार पर दबाव कम होगा, पर्यावरण संरक्षण को बल मिलेगा और स्वस्थ जीवनशैली को भी प्रोत्साहन मिलेगा।

Mantri Deepak Prakash 1 22Scope News

यह भी पढ़े : लोक सेवक आवास से पैदल चलकर अपने कार्यालय मुख्यमंत्री सचिवालय पहुंचे CM सम्राट

Saffrn

Trending News

अररिया में रफ्तार का कहर, सड़क हादसे में साइकिल सवार सहित...

अररिया : अररिया में रफ्तार का कहर देखने को मिला। अररिया-पूर्णिया मुख्य मार्ग एनएच-27 फोरलेन सड़क पर हुए हादसे में एक साइकिल सवार सहित...

चलती ट्रेन में चढ़ रही महिला की जान बचाकर RPF कांस्टेबल...

सिवान : सिवान रेलवे सुरक्षा बल (RPF) के एक जवान की सतर्कता और बहादुरी से दुरौंधा रेलवे स्टेशन पर एक बड़ा रेल हादसा टल...

फर्जी डॉक्टर बन चला रहा था अस्पताल, स्वास्थ्य विभाग की रेड...

मोतिहारी : पूर्वी चंपारण जिले के लखौरा में बिना किसी वैध अनुमति और आवश्यक मानकों के संचालित एक निजी अस्पताल पर स्वास्थ्य विभाग की...

वायरल Video में हथियार लहराने वाला युवक गिरफ्तार

मोतिहारी : मोतिहारी के सुगौली थाना क्षेत्र में सोशल मीडिया पर हथियार के साथ वायरल वीडियो के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते...

गया, नवादा व जहानाबाद के किसानों की जीवनरेखा बनी ढाढर परियोजना

पटना/गया : बिहार के गया में बनी ढाढर सिंचाई परियोजना से लाखों किसानों की दूर हुई परेशानी, अब आसानी से मिल रहा है खेतों...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img