Advertisment

मधेपुरा में मंत्री संजय झा ने किया झंडोतोलन

मधेपुरा : मधेपुरा के बीएन मंडल स्टेडियम में 77वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर बिहार सरकार के जल संसाधन एवं सूचना जनसंपर्क मंत्री संजय झा ने परेड की सलामी ली एवं झंडोतोलन किया। इस मौके उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि बिहार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में विकास का कार्य तेजी से चल रहा है।

संजय झा ने कहा कि देश के अन्य राज्यों से बिहार हर क्षेत्र में आगे बढ़ रहा है। मंत्री ने कहा कि 34 साल के बाद पहली बार अचानक नेपाल के बराह क्षेत्रों में अत्यधिक बारिश हो जाने के कारण बराज में पांच लाख क्यूसेक पानी बढ़ गया जो काफी भयावह था।इसके बाद बराज के सभी 56 फाटक को खोलना पड़ा तब जाकर धीरे धीरे पानी घटने लगा है। झा ने कहा कि अगर नेपाल और भारत के बीच डैम का निर्माण हो जाता है तो यह क्षेत्र काफी विकसित हो जाएगा और बाढ़ से मुक्ति मिल जाएगी।

उन्होंने कहा कि डैम निर्माण का कार्य भारत सरकार ही कर सकती है जब तक भारत सरकार नहीं चाहेगी तब तक डैम निर्माण का कार्य संभव नही हो पाएगा। मंत्री ने बिहार के विकास पर विस्तृत चर्चा करते हुए सिंचाई के क्षेत्र में भी बेहतर कार्य करने का हर संभव भरोसा जताया। इस मौके पर बिहार सरकार के पूर्व मंत्री समेत जिला प्रशासन के तमाम आलाधिकारी मौजूद थे।

https://22scope.com/breaking-cm-nitish-hoisted-the-flag-at-gandhi-maidan-on-77th-independence-day/

राजीव रंजन की रिपोर्ट

Kosi Mechi River Link Project: कोसी-मेची रिवर लिंक परियोजना से सीमांचल...

Kosi Mechi River Link Project, Patna: बिहार के सीमांचल क्षेत्र में सिंचाई और जल प्रबंधन को मजबूत करने की दिशा में कोसी-मेची अंतःराज्यीय रिवर...

Hajipur Electricity Projects 2026: हाजीपुर में ऊर्जा सचिव का दौरा, बिजली...

Hajipur Electricity Projects 2026: बिहार ऊर्जा विभाग के सचिव-सह-अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक, बिहार स्टेट पावर होल्डिंग कंपनी लिमिटेड (BSPHCL) अजय यादव ने बुधवार को हाजीपुर जिले...

Jharkhad JPSC Radd News: JPSC नियुक्ति रद्द करने के आदेश को...

Jharkhad JPSC Radd News, रांची: झारखंड सरकार की ओर से नियुक्तियां रद्द करने के आदेश को हाईकोर्ट में चुनौती दी गई है। 11वीं से...