Breaking : CM नीतीश ने 77वां स्वतंत्रता दिवस पर गांधी मैदान में किया ध्वजारोहण

पटना : पूरा देश आज 77वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। इस खास मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दिल्ली के प्राचीन लालकिले के प्राचीर से ध्वजारोहण किया। वहीं बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान से तिरंगा फहराया। नीतीश कुमार के साथ डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव, राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव सहित सभी पार्टी के नेता व अधिकारी गण गांधी मैदान में मौजूद हैं। अभी गांधी मैदान में नीतीश कुमार का संबोधन हो रहा है। बता दें कि गांधी मैदान से पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अपने सरकारी आवास एक अणे मार्ग पर ध्वजारोहण किया।

सीएम नीतीश कुमार ने अपने संबोधन में बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि 2024 में देश को आजादी मिलेगी। पीएम नरेंद्र मोदी का नाम लिए बगैर तंज किया। 77वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में 13 विभागों की झांकियां निकाली गई।

कुमार गौतम की रिपोर्ट

Jio IPO Listing से पहले धमाका, 100 मिनट में 100% सब्सक्राइब;...

 Jio IPO को पहले दिन 100 मिनट में 100% सब्सक्रिप्शन मिला। QIB कैटेगरी 3.68 गुना सब्सक्राइब, 10 लाख से ज्यादा आवेदन और ₹30,213 करोड़...

Giridih Accident: गिरिडीह के धनवार में बेकाबू कार ने कई वाहनों...

गिरिडीह के धनवार में बेकाबू कार ने ऑटो समेत कई वाहनों को टक्कर मार दी। हादसे में एक व्यक्ति की मौत और करीब 12...

Deoghar Murder Case: दुर्गा पूजा मेला देखने आए बिहार के युवक...

 देवघर में दुर्गा पूजा मेला देखने आए बिहार के 22 वर्षीय रोशन यादव की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने दो युवकों...