मुख्यमंत्री ने कहा- सड़कों व पुलों के निर्माण की गुणवत्ता और रख-रखाव में किसी प्रकार की कोताही नहीं की जाएगी बर्दाश्त

पटना : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने लोक सेवक आवास स्थित ‘संकल्प सभागार’ में पथ निर्माण विभाग की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की। बैठक में पथ निर्माण विभाग के सचिव पंकज कुमार पाल ने विभाग में विभिन्न सड़क एवं पुल परियोजनाओं की प्रगति, रख-रखाव और भावी योजनाओं के संबंध में विस्तृत जानकारी दी।

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि सड़कों व पुलों के निर्माण की गुणवत्ता व उनके रख-रखाव में किसी भी प्रकार की लापरवाही न हो यह सुनिश्चित करें

बैठक में मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि सड़कों एवं पुलों के निर्माण की गुणवत्ता व उनके रख-रखाव में किसी भी प्रकार की लापरवाही न हो यह सुनिश्चित करें। जनता को सुरक्षित, सुगम एवं गुणवत्तापूर्ण सड़क संपर्क उपलब्ध कराना राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। उन्होंने कहा कि सड़कों एवं पुलों के निर्माण तथा अनुरक्षण कार्यों के लिए आवश्यक वित्तीय संसाधनों की उपलब्धता व प्रबंधन बेहतर ढंग से करें ताकि परियोजनायें ससमय एवं गुणवत्ता के साथ पूर्ण हो सकें। राज्य के सभी पुलों का विशेषज्ञों से नियमित निरीक्षण तथा निर्धारित मानकों के अनुरूप सुरक्षा ऑडिट सुनिश्चित कराएं।

CM Road Construction Department 1 22Scope News

हाइब्रिड एन्यूटी मोड के तहत इस परियोजना पर काम करें – मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री ने मुंगेर (सफियाबाद) बरियारपुर-घोरघट-सुल्तानगंज-भागलपुर-सबौर फोरलेन गंगा पथ परियोजना की प्रगति की समीक्षा के क्रम में में कहा कि हाइब्रिड एन्यूटी मोड के तहत इस परियोजना पर काम करें। इस महत्वपूर्ण परियोजना के कार्यों को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण तरीके से आगे बढ़ाएं ताकि पूर्वी बिहार की कनेक्टिविटी को और अधिक सुदृढ़ किया जा सके और क्षेत्र के आर्थिक एवं पर्यटन विकास को गति मिले।

CM Road Construction Department 2 22Scope News

CM सम्राट के साथ मंत्री के अलावा कई वरीय अधिकारी रहे मौजूद

बैठक में पथ निर्माण मंत्री कुमार शैलेंद्र, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार, मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत, पथ निर्माण विभाग के सचिव पंकज कुमार पाल, मुख्यमंत्री के सचिव लोकेश कुमार सिंह, मुख्यमंत्री के सचिव संजय कुमार सिंह, बिहार राज्य पुल निर्माण निगम लिमिटेड के अध्यक्ष डॉ. चंद्रशेखर सिंह, बिहार राज्य पथ विकास निगम लिमिटेड के प्रबंध निदेशक शीर्षत कपिल अशोक सहित अन्य वरीय अधिकारी मौजूद थे।

CM Road Construction Department 3 22Scope News

यह भी पढ़े : महिलाओं की सुरक्षा को और मजबूती, राज्य में जल्द शुरू होंगे 6 नए वन स्टॉप सेंटर

Mati Purvanchal Mahotsav: सीएम सम्राट चौधरी ने पूर्वांचल की विभूतियों को...

Mati Purvanchal Mahotsav, पटना: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी शनिवार को पटना स्थित ऊर्जा ऑडिटोरियम में आयोजित 9वें माटी-पूर्वांचल महोत्सव में शामिल हुए। ‘माटी’ संस्था की...

Bihar CM Relief Fund: डिप्टी सीएम विजय कुमार चौधरी और मंत्री...

Bihar CM Relief Fund, पटना: बिहार के उप मुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी और पथ निर्माण मंत्री कुमार शैलेन्द्र ने मुख्यमंत्री राहत कोष में अपने...

Giridih News: गिरिडीह में राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित वासुदेव प्रसाद सिन्हा...

 गिरिडीह के भेलवा निवासी और राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित वासुदेव प्रसाद सिन्हा के निधन पर योग सेंटर में श्रद्धांजलि सभा हुई। लोगों ने...