Advertisment

मंत्री Shrawan Kumar ने मधेपुरा में करीब साढ़े चार करोड़ रूपये के योजनाओं का शिलान्यास एवं उद्घाटन

मधेपुरा: प्रभारी मंत्री-सह- ग्रामीण विकास विभाग के मंत्री Shrawan Kumar, बिहार विधानसभा के उपाध्यक्ष नरेन्द्र नारायण यादव, विधायक निरंजन कुमार मेहता की उपस्थिति तथा जिला पदाधिकारी मधेपुरा विजय प्रकाश मीणा के नेतृत्व में समाहरणालय परिसर में नवनिर्मित महिला सशक्तिकरण भवन (महिला एवं बाल विकास निगम) का उद्घाटन किया गया। वन स्टाॅप सेन्टर की केन्द्र प्रशासक कुमारी शालिनी ने निगम के कार्यक्रमों के बारे में उपस्थित अतिथियों को जानकारी दी।

इस भवन में पालनाघर तथा जिला हब फाॅर इमपावरमेंट ऑफ वीमेन कार्यालय संचालित किया जाना है। दिव्यांग लाभुकों के बीच संबल योजनान्तर्गत सहायक उपकरण यथा ट्राईसाईकिल- 06 उपलब्ध कराते हुए हरी झंडी दिखाकर विदा किया गया। मंत्री श्रवण कुमार ने जिला अल्पसंख्यक कल्याण विभाग द्वारा संचालित योजना में “मुख्यमंत्री अल्पसंख्यक विद्यार्थी प्रोत्साहन योजना” के तहत मौलवी के छात्रा जूही प्रवीण को 15,000 एवं फौकनिया के वाजिस प्रवीण छात्रा को 10,000 रूपये का चेक प्रदान किया तथा मुख्यमंत्री अल्पसंख्यक मुस्लिम परित्यक्ता/तलाकशुदा महिला सहायता योजनान्तर्गत साजदा खातून को 25,000 रूपये का चेक प्रदान किया।

मंत्री ने दोनों छात्राओं एवं परित्यक्ता महिला को निरन्तर आगे बढ़ते रहने के लिए प्रोत्साहित किया। मंत्री ने हत्या से पीड़ित 03 को अनुसूचित जाति/जनजाति अत्याचार अधिनियम के निमय-15 भाग-07 माननीय न्यायालय द्वारा चार्जशीट होने के बाद एक-एक आश्रित कुल-03 आदमी को परिचारी/परिचारी विशिष्ट पत्र प्रदान किया। विकास मित्र के असमायिक मृत्यु होने के फलस्वरूप उसकी विधवा पत्नी सोनिया देवी को 13 लाख रूपये का चेक प्रदान किया।

अनुसूचित जाति/जनजाति अत्याचार अधिनियम के अंतर्गत एफआईआर के प्रक्रम पर कुल-03 आश्रितों पूजा देवी, रीना देवी एवं शत्रुधन पासवान को मुआवजा राशि क्रमशः 50 हजार, 25 हजार एवं 25 हजार रूपये का चेक प्रदान किया। मंत्री ने कृषि विभाग के स्टाॅल से 02 कृषकों के बीच अनुदानित दर पर कृषि यंत्र का वितरण ललन मेहता-पावर वीडर, लक्षमण गुप्ता- फ्लावर ड्रील तथा 05 कृषकों के बीच मृदा स्वास्थ्य कार्ड का वितरण किया। आईसीडीएस का स्टाॅल लगाया गया जिसमें पोषण तथा मोटे अनाज की प्रदर्शनी लगाई गई।

स्टाॅल में गर्भवती महिला की गोदभराई तथा छोटी बच्ची का अन्नप्राशन कराया गया। साथ ही किशोरियों के बीच स्वच्छता कीट का वितरण किया गया। कार्यक्रम में 05 नवनिर्मित आंगनबाड़ी केन्द्र भवन का उद्धाटन करते हुए संबंधित केन्द्र की सेविका को मंत्री ने चाभी हस्तगत कराया। मुख्यमंत्री आवास योजना के तहत नव निर्मित आवास में गृह प्रवेश हेतु 5 लाभुकों को चाभी प्रदान किया गया तथा लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान अंतर्गत 5 लाभुकों को प्रति लाभुक को 12000 रुपए का प्रोत्साहन राशि का चेक प्रदान किया गया।

प्रभारी मंत्री-सह- मंत्री श्रवण कुमार ने लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान अंतर्गत ठोस अपशिष्ट के प्रबंधन हेतु ग्राम पंचायतों में नव निर्मित 10 अपशिष्ट प्रबंधन ईकाई एवं मनरेगा के द्वारा निर्मित 06 आंगनवाड़ी केन्द्र का उद्धाटन, मनरेगा द्वारा निर्मित होने वाले 07 खेल मैदानों का शिलान्यास, 04 मनरेगा पार्क का शिलान्यास, 01 जीविका भवन का शिलान्यास, 04 बाढ़ आश्रय स्थल (षष्ठम मद/15वीं मद से मरम्मती) का उद्धाटन, 02 महादलित सामुदायिक भवन का उद्घाटन किया। कुल राशि लगभग 4 करोड़ 46 लाख के कुल-24 योजनाओं का उद्धाटन एवं 12 योजनाओं का शिलान्यास किया गया।

मंत्री श्रवण कुमार, बिहार विधानसभा के उपाध्यक्ष नरेन्द्र नारायण यादव, विधायक निरंजन कुमार मेहता की उपस्थिति में जिला कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति (20 सूत्री) की बैठक की गई एवं विभिन्न विभागों यथा- ग्रामीण विकास, शिक्षा, स्वास्थ्य, जीविका, पंचायत राज, नगर विकास, बिजली, पीएचईडी आदि के लक्ष्य, अद्यतन स्थिति, उपलब्धि तथा आगामी 1 वर्ष के लिए चिन्हित महत्वपूर्ण प्राथमिकताओं पर परिचर्चा की गई। इस क्रम में मंत्रीमंडल सचिवालय विभाग से प्राप्त दिशा-निर्देश के आलोक में महिला संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें- PG एग्जाम का ऐलान, 11 अगस्त को दो पालियों में होगी परीक्षा

मधेपुरा से रमण कुमार की रिपोर्ट

Shrawan Kumar Shrawan Kumar Shrawan Kumar Shrawan Kumar Shrawan Kumar Shrawan Kumar Shrawan Kumar

Shrawan Kumar

Santali Language: DPS Ranchi में कक्षा 6 से होगी संताली की...

DPS Ranchi में सत्र 2026-27 से कक्षा छह से संताली भाषा की पढ़ाई होगी। स्कूल में पाठ्यक्रम और पुस्तक तैयार करने के साथ शिक्षकों...

Motihari 138 Feet Mahaviri Flag: मोतिहारी में 138 फीट का महावीरी...

Motihari 138 Feet Mahaviri Flag: पूर्वी चंपारण के पताही प्रखंड स्थित जिहुली गांव में नागपंचमी के अवसर पर 138 फीट ऊंचा महावीरी झंडा लोगों...

Darbhanga Airport New Terminal में दिखेगी मिथिला की पहचान, संजय झा...

Darbhanga Airport New Terminal: दरभंगा एयरपोर्ट पर निर्माणाधीन नए टर्मिनल भवन में अब मिथिला की कला, संस्कृति और पारंपरिक पहचान की झलक देखने को...