मंत्री श्वेता गुप्ता ने कहा- बिहार की बेटियां हर क्षेत्र में बढ़-चढ़कर ले रही हिस्सा

पटना : समाज कल्याण विभाग की मंत्री डॉ. श्वेता गुप्ता ने गुरुवार को सचिवालय स्थित अपने कार्यालय में 70वीं बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) की नवचयनित महिला अभ्यर्थियों से मुलाकात की। उन्होंने बेटियों पर गर्व व्यक्त करते हुए कहा कि बिहार की बेटियां अब बढ़-चढ़ कर हर क्षेत्र में हिस्सा ले रही हैं। वे न केवल शिक्षा के क्षेत्र में आगे आ रही हैं, बल्कि सिविल सेवा जैसी चुनौतीपूर्ण परीक्षाओं में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रही हैं। यह बिहार के सामाजिक परिवर्तन का सजीव प्रमाण है।

इस योजना की सफलता का सबसे बड़ा प्रमाण हमारे साथ मौजूद बीपीएससी में चयनित बेटियां हैं – मंत्री डॉ. श्वेता गुप्ता

मंत्री डॉ. श्वेता गुप्ता ने मुख्यमंत्री सिविल सेवा प्रोत्साहन योजना की सराहना करते हुए बताया कि इस योजना की सफलता का सबसे बड़ा प्रमाण हमारे साथ मौजूद बीपीएससी में चयनित बेटियां हैं। इन्होंने इस योजना का लाभ लेकर परचम लहराया है। महिला एवं बाल विकास निगम के स्तर से संचालित इस योजना का उद्देश्य योग्य महिला अभ्यर्थियों को आर्थिक सहयोग प्रदान कर उन्हें सिविल सेवा की तैयारी में पूर्ण रूप से समर्थ बनाना है।

Social Welfare Department 1 1 22Scope News

UPSC व BPSC की प्रारंभिक परीक्षा उत्तीर्ण करने वाली अभ्यर्थियों को आगे की मुख्य परीक्षा की तैयारी के लिए एक लाख और 50 हजार की सहायता दी जाती है

इस योजना के तहत यूपीएससी एवं बीपीएससी की प्रारंभिक परीक्षा उत्तीर्ण करने वाली अभ्यर्थियों को आगे की मुख्य परीक्षा की तैयारी के लिए एक लाख रुपए और 50 हजार रुपए की सहायता दी जाती है। इस बार 70वीं बीपीएससी परीक्षा में योजना से लाभांवित 1914 महिला अभ्यर्थियों को 50-50 हजार रुपए की दर से कुल नौ करोड़ 57 लाख रुपए की राशि दी गई है। इनमें अंतिम रूप से 148 महिला अभ्यर्थी सफल हुईं। इस सहायता का लाभ सामान्य वर्ग, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) और पिछड़ा वर्ग की महिलाओं को प्रदान किया जा रहा है।

इस योजना की शुरुआत वर्ष 2021 से हुई थी

इस योजना की शुरुआत वर्ष 2021 से हुई थी। पिछले पांच वर्ष के दौरान यूपीएससी एवं बीपीएससी की प्रारंभिक परीक्षा उत्तीर्ण करने वाली चार हजार 473 महिला अभ्यर्थियों को इसका लाभ मिल चुका है। इनमें अंतिम रूप से 311 महिला अभ्यर्थियों (यूपीएससी में 13 और बीपीएससी में 298 महिला) का चयन विभिन्न पदों पर हो चुका है। मौके पर प्रशासी पदाधिकारी मंजूषा चंद्रा ने महिला अभ्यर्थियों का मार्गदर्शन एवं उत्साहवर्धन किया। नोडल पदाधिकारी मार्गण सिन्हा समेत अन्य पदाधिकारी मौजूद थे।

Social Welfare Department 2 22Scope News

यह भी पढ़े : मुख्यमंत्री ने कहा- JP आंदोलन के हर सेनानी व लोकतंत्र रक्षक को मिलेगा उचित सम्मान

Jamshedpur Marine Drive Accident: किसी ने पढ़ाई तो किसी ने नाइट...

Jamshedpur Marine Drive Accident: रात तक चारों घरों में बच्चों के भविष्य और पढ़ाई की बातें थीं, लेकिन सुबह एक हादसे की खबर ने...

Deendayal Upadhyaya Jayanti Patna: पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर पटना...

Deendayal Upadhyaya Jayanti Patna: प्रसिद्ध विचारक एवं स्वतंत्रता सेनानी स्वर्गीय पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती के अवसर पर शुक्रवार को पटना में राजकीय समारोह...

जमशेदपुर की सड़कों पर मौत का सफर: 4 साल में 849...

विशेष रिपोर्ट | पूर्वी सिंहभूम सड़क सुरक्षाचार साल में करीब 850 जिंदगियां। 2026 के सिर्फ पांच महीनों में 88 और। मरीन ड्राइव हादसे के...