मंत्री सुरेंद्र का केंद्र पर हमला, कहा- अक्षत फूल के बाद देश को अग्नि में जलाकर राख बांटेगी BJP

रोहतास : खबर रोहतास जिले के सासाराम से है जहां बिहार सरकार के श्रम संसाधन मंत्री सुरेंद्र राम ने राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा को लेकर पूरे देश भर में बांटे जा रहे अक्षत कलश को लेकर एक बड़ा बयान दिया है। सुरेंद्र राम ने कहा कि हम राम मंदिर का विरोध नहीं करते। वर्ष 2014 में केंद्र सरकार ने दो करोड़ नौकरी देने का वादा किया था लेकिन नौकरी देने की बजाय भाजपा लोगों को अक्षत और फूल दे रही है। इनके पास देने के लिए कुछ नहीं है और अब देश को जलाकर राख भी बाटेंगे।

उन्होंने कहा कि कम संसाधन के बावजूद भी बिहार सरकार युवाओं को नौकरी दे रही है। जबकि केंद्र सरकार युवाओं को अक्षत, फूल और राख बांट रही है जो दुर्भाग्यपूर्ण है। केंद्र सरकार अपने वादों को भी पूरा नहीं कर सकी तथा देश की संपत्तियों को गुजरात के चंद लोगों के हाथों बेच दिया। केंद्र के पास अब युवाओं को देने के लिए कुछ नहीं बचा है इसलिए अक्षत फूल बांटे जा रहे हैं और आगे चलकर राख भी बांटा जाएगा। वहीं महागठबंधन में सीट शेयरिंग को लेकर पूछे जाने पर श्रम संसाधन मंत्री ने कहा कि सीट बंटवारा कोई मसला नहीं है। पार्टी के शीर्ष नेताओं द्वारा जल्द हीं इसे सुलझा लिया जाएगा।

अविनाश श्रीवास्तव की रिपोर्ट

https://22scope.com 

https://youtube.com/22scope

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

180,000FansLike
28,100FollowersFollow
628FollowersFollow
688,500SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img
error: Content is protected !!