पटना : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ऑपरेशन सिंदूर के बाद पहली बार 29 मई को बिहार आ रहे हैं। वह रोहतास जिले के बिक्रमगंज में एक जनसभा को संबोधित करेंगे। इस दौरान प्रधानमंत्री बिहार को नए सुपर थर्मल पावर प्लांट की सौगात देंगे। प्रधानमंत्री मोदी औरंगाबाद के नबीनगर में 2400 मेगावाट का सुपर थर्मल पावर प्लांट का शिलान्यास भी करेंगे।जिसको लेकर ऊर्जा मंत्री विजेंद्र प्रसाद यादव ने कहा कि बिहार सरकार भी भागलपुर के पीरपैती में एक बड़ा प्लांट बना रही है।

आने वाले समय में बिहार में बिजली व बत्ती की नहीं होगी कोई दिक्कत – मंत्री विजेंद्र यादव
वहीं मंत्री विजेंद्र प्रसाद यादव ने कहा कि अब 1500 मेगावाट का हो गया, आने वाले समय में बिहार में बिजली और बत्ती की कोई दिक्कत नहीं होगा। बिहार में सभी जगह बिजली को दुरुस्त करने के लिए अच्छे तरीके से काम किया जा रहा है। बिजली के बिना दुनिया में कुछ बन ही नहीं सकता। 21वीं सदी में दुनिया को बड़ी आवश्यकता भी है। वन नेशन वन प्लांट को लेकर कहा कि हम लोग बहुत पहले से ही मांग करते आ रहे हैं लेकिन उस समय पूरा नहीं हुआ।
नया शुरू हुआ है इसलिए शुरू में होती है परेशानी – मंत्री शीला मंडल
मल्टी मॉडल हब पार्किंग में ऑटो चालकों की शिकायत को लेकर बिहार सरकार के मंत्री शीला मंडल ने कहा कि नया शुरू हुआ है, इसलिए शुरू में परेशानी होती है, धीरे-धीरे लोगों की आदत हो जाएगी। कांग्रेस के द्वारा माय-बहन मान योजना को लेकर शीला मंडल ने कहा कि महिलाओं को जो साधने की कोशिश कर रहे हैं, वह हमारे नेता पहले से ही कर रहे हैं, आज जो इन लोगों को बुद्धि आया है पहले बुद्धि कहां गया था। हमारे नेता मुख्यमंत्री नीतीश कुमार शुरू से ही महिला सशक्तिकरण की बात करते हैं।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार महिलाओं के लिए काफी योजनाएं चला रहे हैं – शीला मंडल
मंत्री शीला ने कहा कि महिला लोग को हम सचेत करते हैं कि उन लोगों की बात में न फंसे जब छोटा बच्चा गर्भ में रहता है। उसी समय से हमारे नेता चिंता करते हैं और उसी समय से महिलाओं पर ध्यान दिया जाता है। इसके साथ उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार महिलाओं के लिए काफी योजनाएं चला रहे हैं। आज देख लीजिए पिंक बस राजधानी में दौड़ रही है। महिला छात्रों को पोशाक और साइकिल की राशि दी जा रही है। जब लड़की मैट्रिक पास करती है तब 10 हजार रुपए, इंटर पास करने पर 25 हजार रुपए और बीए पास करने वाली महिला छात्रों को 50 हजार रुपया दिया जाता है।हमारे नेता शुरू से ही महिलाओं के लिए काम कर रहे हैं।
यह भी देखें :
तेजस्वी यादव ने बिहार को लूटा, कांग्रेस ने भी लूटने का बनाया एजेंडा – MLC नीरज कुमार
चुनावी वर्ष में कांग्रेस के द्वारा दावा किया गया है कि अगर हमारी सरकार बिहार में बनती है तो हम माई-बहन मान योजना के तहत 2500 रुपए देंगे। जिसको लेकर बिहार सरकार के पूर्व मंत्री व जदयू के मुख्य प्रवक्ता एमएलसी नीरज कुमार ने कहा कि कांग्रेस राष्ट्रीय जनता दल में अंतर विरोध है। तेजस्वी यादव कहते हैं कि माय-बहन मान सम्मान योजना और कांग्रेस कहती है कि हम माय-बहिन मान योजना लाएंगे। एक ही दुकान एक ही लोग और दवा अलग अलग, क्या बात है। माय-बहिन सम्मान योजना किया करिएगा। 46 करोड़ 64 हजार लाख रुपया बहन-बेटियों का सुहाग उजाड़ने के लिए किया गया था। शराब के कंपनियों से चंदा लेते हैं। कांग्रेस जरा यह बताएं क्या यह सही है। जो दलित और आदिवासियों के लिए सब प्लान में पैसा निर्धारित था। आठ हजार करोड़ रुपया डायवर्ट कर दिया। आप डायवर्ट कर दिए उसका क्या हुआ। आप जो कर्नाटक में योजना चला रहे हैं वह धरातल स्थल पर नहीं है।

यह भी पढ़े : बिहार के थावे जंक्शन की बदली तस्वीर, PM मोदी ने किया उद्घाटन
विवेक रंजन की रिपोर्ट


















