Bokaro : ढलाई के तीन दिन बाद ही धंस गया करोड़ों का पुल, मंत्री योगेंद्र महतो ने…

Bokaro : बोकारो जिले के कसमार प्रखंड में धांधली का मामला सामने आ रहा है। जहां साढ़े तीन करोड़ की लागत से बन रहे पुल का स्तंभ ढलाई के तीन दिन के बाद ही धंस गया है।

मामले पर मंत्री योगेंद्र महतो ने जांच कर दोषियों पर कार्रवाई की बात कही है। उन्होंने कहा कि बंदोंटांड़ गांव में साढ़े तीन करोड़ की लागत से बन रहे पुल में धांधली उजागर होने के साथ ही मामले पर संज्ञान लेते हुए जांच की बात कही है।

ीूद98 22Scope News

Bokaro : फिर से किया जा रहा है निर्माण

बताते चले कि पुल के टूटने के साथ पुल के ढलाई के बाद इसका पुन निर्माण किया जा रहा है। निर्माण कर रहे ठेका कंपनी के कर्मचारी का कहना है कि पुल का पाया धंस गया था जिसके तोड़कर फिर से निर्माण किया जा रहा है।

ग्रामीणों का कहना है कि इस पुल के निर्माण होने से कई गांवों के लोगों को फायदा होगा जिसमे कसमार प्रखंड के फुटलाही, हसलता और आस पास के क्षेत्र के रहनेवाले लोगों को इसका फायदा होगा। जहां पहले नदी होकर पार होना पड़ता था। यह पुल मुख्यमंत्री ग्राम सेतु योजना के तहत स्वीकृत है।

बोकारो से चुमन कुमार की रिपोर्ट–

Bihar Police: प्रीता वर्मा ने संभाला प्रभारी DGP का पद, कानून...

Bihar Police, पटना: बिहार पुलिस की कमान फिलहाल वरिष्ठ IPS अधिकारी प्रीता वर्मा के हाथों में है। 1991 बैच की IPS अधिकारी प्रीता वर्मा...

Bihar Flood Relief: केंद्र से बिहार को अधिकतम सहयोग का आश्वासन,...

बिहार में बाढ़ से करीब 15 जिलों के 88 प्रखंड और 50 लाख लोग प्रभावित हुए हैं। केंद्र ने राहत, आवास, बीज और किसानों...

Bihar Flood Munger Bhagalpur: सम्राट चौधरी और शिवराज सिंह चौहान ने...

Bihar Flood Munger Bhagalpur: बिहार में बाढ़ की स्थिति के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सह ग्रामीण विकास...