संस्कृति मंत्रालय ने दी Bihar को बड़ी सौगात, पटना और गया में…

पटना: बिहार (Bihar) की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित और उसे राष्ट्रीय अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने के लिए राज्य के पटना और गया में कलाग्राम की स्थापना की जाएगी। इस मामले में भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय के सचिव अरुनीश चावल ने बिहार के मुख्य सचिव को पत्र लिखा है। अपने पत्र में संस्कृति मंत्रालय के सचिव ने लिखा है कि प्रयागराज महाकुंभ में कलाग्राम की अपर सफलता को देखते हुए मंत्रालय ने 20 नए कलाग्राम खोलने का निर्णय लिया है। इस निर्णय के आलोक में Bihar में दो कलाग्राम खोले जायेंगे।

यह भी पढ़ें – BSEB आज जारी करेगा इंटर का रिजल्ट, यहां देख सकते हैं छात्र…

उन्होंने मुख्य सचिव से दोनों शहरों में 5-10 एकड़ जमीन उपलब्ध कराने का आग्रह किया है। पत्र में सचिव अरुनीश चावला ने कहा कि प्रयागराज महाकुंभ में स्थापित कलाग्राम में लोगों ने अपनी विरासत को जाना और समझा। लोगों ने सरकार के इस पहल की खूब सराहना भी की। इसके माध्यम से स्थानीय कलाकारों को अपनी कला का प्रदर्शन करने का मौका मिलेगा। कलाग्राम के माध्यम से कलाकारों शिल्पकारों के साथ सांस्कृतिक प्रतिभाओं को भी मंच मिलेगा। कला संस्कृति और परंपरा के संवर्द्धन में भी कलाग्राम अहम भूमिका निभाएगा। साथ ही लोग अपनी स्थानीय विरासत और संस्कृति को समझ पाएंगे।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें –  Bihar में CBI ने की बड़ी कार्रवाई, बरामद किया 1 करोड़ से भी अधिक राशि…

Jairam Mahato Controversy: जयराम महतो और थाना प्रभारी विवाद में नया...

Jairam Mahato Controversy: जेएलकेएम प्रमुख और डुमरी विधायक जयराम महतो का बरवाअड्डा थाना प्रभारी रवि कुमार के साथ कथित गाली-गलौज का ऑडियो सोशल मीडिया...

Chatra Police Encounter: पिपरवार में सुबह-सुबह एनकाउंटर, पुलिस की गोली से...

Chatra Police Encounter: जिले के पिपरवार इलाके में मंगलवार की अहले सुबह पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हो गई। दोनों ओर से हुई...

JPSC JSSC Protest: 21 अगस्त के बवाल में 15 छात्र नेताओं...

 JPSC JSSC भर्ती परीक्षा विवाद को लेकर 21 अगस्त के बवाल में 15 छात्र नेताओं पर FIR दर्ज हुई है। मंच ने पुलिस की...