नाबालिग दलित लड़की के साथ छेड़छाड़, परिजन के साथ दबंगों ने की मारपीट

नवादा : जिले के हिसुआ थाना क्षेत्र अंतर्गत हिसुआ डीह लालगढ़ निवासी नाबालिग लड़की के साथ छेड़छाड़ एवं विरोध करने पर उनके परिजनों के साथ मारपीट किए जाने का मामला प्रकाश में आया है। इस घटना को लेकर पीड़िता ने स्थानीय हिसुआ थाना में लिखित आवेदन देकर शिकायत किया है। इस बाबत हिसुआ थाना में कांड संख्या 683/24 दर्ज कर एससी/एसटी एवं पॉक्सो एक्ट और कई अन्य धाराएं लगाया गया है। इस संबंध में इस केस के अनुसंधानकर्ता धनवीर कुमार ने बताया कि पीड़िता द्वारा लिखित रूप से आवेदन देकर आपबीती सुनाया गया था। जिसके बाद कोर्ट में पीड़िता का 164 का बयान भी दर्ज कराया गया है और मामले को लेकर अनुसंधान किया जा रहा है।

चाय लेने गई नाबालिग के साथ हुआ छेड़छाड़

हिसुआ डीह बड़ी मस्जिद के पास लालगढ़ निवासी 15 वर्षीय नाबालिग पीड़िता ने कहा कि जब वह हिसुआ 15 नवंबर की शाम छह बजे चाय लेने मिथिलेश मिश्रा के दुकान पर गई, तो मिथिलेश मिश्रा पिता उपेंद्र मिश्रा ने उसके साथ हाथ पकड़कर छेड़छाड़ करने लगा। विरोध करने पर नाबालिग लड़की को गाली-गलौज भी किया गया है। पीड़िता ने कहा कि जाति सूचक गाली देते हुए कहा गया कि तुम्हारी औकात नहीं है कि हमसे चाय लेकर पियो। पीड़िता अपनी बहन के साथ गई थी।

पीड़िता ने कहा जब हम दोनों बहने हाथ छुडाकर भाग गई और अपने परिजन को जाकर आपबीती बताई। परिजन दुकान आकर मिथिलेश मिश्रा के पिता उपेंद्र मिश्रा को बताया कि आपके बेटे ने उनकी बेटी के साथ छेड़छाड़ और जोर जबरदस्ती क्यों किया, इतने में भड़क गए। आरोपी के कहने पर उनके परिजन अखिलेश मिश्रा, अरुण मिश्रा, उपेंद्र मिश्रा एवं मिथिलेश मिश्रा ने पीड़िता के पिता, मां एवं चाचा के साथ भी लात-घूंसे और लाठी-डंडे से मारपीट किया। जिससे सभी जख्मी हो गए।

यह भी देखें :

मुकदमा उठाने एवं जान मारने की मिल रही धमकी

पीड़ित परिवार ने न्याय की गुहार लगाते हुए बताया कि आरोपी सभी दबंग प्रवृति का है। मिथिलेश मिश्रा हमेशा कमर में चाकू लेकर घूमता है और हमें जान से मारने की धमकी दिया जा रहा है। बार-बार मुकदमा उठाने का दबाव दिया जा रहा है। हमलोग गरीब परिवार को भय बना हुआ है कि कभी भी हमारे परिवार के साथ किसी घटने का अंजाम दे सकता है। पीड़ित ने सुरक्षा का गुहार लगाया है। घटना की जानकारी मिली है। इस मामले में पीड़िता द्वारा हिसुआ थाना में आवेदन दिया गया है। साथ हीं पीड़िता का बयान भी कोर्ट में हो गया है। इस मामले को लेकर हिसुआ थाना अग्रेतर कार्रवाई कर रही है। स्पॉट निरीक्षण और पूछताछ जारी है। जल्द ही आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई किया जाएगा।

यह भी पढ़े : महादलित के जमीन पर अवैध कब्जे को लेकर धान काट रही महिला की तेजधार हथियार से हत्या

अनिल कुमार की रिपोर्ट

Saffrn

Trending News

ACB Court Verdict: 500 रुपये घूस लेने वाले पूर्व पंचायत सेवक...

गुमला के पूर्व पंचायत सेवक को 500 रुपये रिश्वत लेने के मामले में एसीबी कोर्ट ने एक साल की सजा सुनाई है। 20 साल...

JPSC Eligibility Test 2024: रांची में 14 जून को होगी परीक्षा,...

झारखंड पात्रता परीक्षा 2024 के लिए रांची जिला प्रशासन ने व्यापक तैयारियां पूरी कर ली हैं। परीक्षा 14 जून को सुबह 10 बजे से...

Holding Tax Collection: रांची नगर निगम ने जुटाए 32 करोड़ रुपये,...

रांची नगर निगम ने वित्तीय वर्ष 2026-27 में अब तक 32 करोड़ रुपये होल्डिंग टैक्स की वसूली की है। 30 जून तक भुगतान करने...

Ranchi Howrah Special Train: पश्चिम बंगाल सिविल सेवा परीक्षा के लिए...

पश्चिम बंगाल सिविल सेवा परीक्षा को देखते हुए रांची और हावड़ा के बीच परीक्षा स्पेशल ट्रेन चलाई जाएगी। 13 और 14 जून को होगा...

Jharkhand Monsoon Update: समय से पहले पहुंचा मॉनसून, 12 जिलों में...

झारखंड में दक्षिण-पश्चिम मॉनसून की एंट्री हो गई है। 12 जिलों में तेज हवा, वज्रपात और भारी बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img