PM से मीसा भारती ने पूछा, कब पिएंगे बिहार में बनी चीनी की चाय

पटना: लोकसभा चुनाव को लेकर सभी दलों के नेता और प्रत्याशी अपने अपने क्षेत्रों में सभाएं और जनसंपर्क में जोर शोर से लगे हुए हैं। मंगलवार को राजद सुप्रीमो लालू यादव की बेटी और पाटलीपुत्र लोकसभा क्षेत्र से राजद की उम्मीदवार मीसा भारती ने फुलवारीशरीफ का दौरा किया। इस मौके पर इंडिया गठबंधन के घटक दलों के अन्य नेता भी उपस्थित थे।

इस दौरान मीसा भारती ने प्रधानमंत्री पर हमले किये और कहा कि उन्होंने दस वर्षों के कार्यकाल में न तो पलायन रोका, न रोजगार दिया न गरीबी खत्म की लेकिन एक बार और पांच वर्ष का मौका मांग रहे हैं। जनता आखिर उन्हें क्यों वोट दे। मीसा भारती ने कहा कि अग्निवीर योजना के तहत एक 18 वर्ष का युवा सेना में भर्ती होगा और चार वर्ष के बाद 22 की उम्र में रिटायर हो कर घर बैठ जायेगा और 75 वर्ष का बूढ़ा मौका मांग रहे यह देश के लिए दुर्भाग्य है।

बिहार की जनता को पिछले दस वर्षों में केंद्र की सरकार ने छला है। साथ ही मीसा भारती ने कहा कि इंडिया गठबंधन का मेनफेस्टो अगर आप देखेंगे तो हम एक करोड़ रोजगार देंगे, रक्षाबंधन में गरीब महिलाओं को एक लाख रूपये का सहायता राशि देंगे, आज जो गैस सिलिंडर 1200 में मिल रहा है हम 500 में देंगे, 200 यूनिट बिजली मुफ्त देंगे। हमने कोई भी वादा हवा में नहीं किया है।

PM से पूछा सवाल

मीसा भारती ने तेजस्वी यादव के उप मुख्यमंत्री काल की याद दिलाते हुए कहा कि तेजस्वी ने नौकरी का वादा किया था और उसने मात्र 17 महीने में 5 लाख युवाओं को नौकरी दी। मीसा भारती ने पीएम मोदी से सवाल किया कि वे इतनी बार बिहार आ चुके हैं लेकिन अभी तक यह नहीं बताया कि बिहार में बनी चीनी से चाय कब पिएंगे। वे बताएं कि बिहार की बनी चीनी का चाय कब पिएंगे, बिहार की चीनी उद्योगों को कब शुरू करवाएंगे।

वहीं रामकृपाल यादव पर कटाक्ष करते हुए मीसा भारती ने कहा कि रामकृपाल यादव अपने चेहरे पर चुनाव नहीं लड़ रहे हैं। उन्हें उम्मीद थी कि प्रधानमंत्री आएंगे, वादा करेंगे और वादा पूरा भी करेंगे तो जीत जायेंगे लेकिन इस बार वे हार रहे हैं।

पटना से अविनाश सिंह की रिपोर्ट

यह भी पढ़ें- GAYA में हथियार के साथ 2 गिरफ्तार, पुलिस कर रही पूछताछ

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

PM PM PM PM PM

Jharkhand News: झारखंड आंदोलनकारियों और परिजनों को मिलेगी पेंशन, सरकार ने...

झारखंड सरकार ने आंदोलनकारियों और उनके परिजनों की पेंशन व अन्य सुविधाओं के लिए 7.66 करोड़ रुपये स्वीकृत किए हैं। राशि डीबीटी के जरिए...

JTET 2026: झारखंड में 986 केंद्रों पर कल होगी शिक्षक पात्रता...

JTET 2026 परीक्षा 1 नवंबर को झारखंड के 986 केंद्रों पर आयोजित होगी। 5.65 लाख अभ्यर्थी शामिल होंगे। रांची में 101 परीक्षा केंद्रों पर...

Hatia-LTT Special Train: दिवाली और छठ पर यात्रियों को राहत, हटिया-मुंबई...

दिवाली और छठ पूजा की भीड़ को देखते हुए रेलवे ने हटिया-LTT पूजा स्पेशल ट्रेन का परिचालन दिसंबर 2026 तक बढ़ा दिया है। दोनों...