MISA BHARTI कल दाखिल करेंगी नामांकन, दो बार करना पड़ा था हार का सामना

पटना: लोकसभा चुनाव के अंतिम चरण के मतदान के लिए नामांकन जारी है। सभी दल के नेता और प्रत्याशी अपनी जीत सुनिश्चित करने के लिए अपना पूरा दमखम लगाए हुए हैं। चौथे चरण के मतदान के लिए जारी नामांकन प्रक्रिया में भी सभी नेता और प्रत्याशी लगे हैं। इंडिया गठबंधन से राजद प्रत्याशी के रूप में राजद प्रमुख लालू यादव की पुत्री मीसा भारती सोमवार को अपना नामांकन दाखिल करेगी।

मीसा भारती पाटलीपुत्र लोकसभा सीट से अपना नामांकन दाखिल करेंगी। अपने नामांकन की जानकारी मीसा भारती ने खुद सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दी। मीसा भारती के नामांकन में उनके पिता लालू यादव और भाई तेजस्वी यादव भी शामिल रहेंगे और जनता से जीत दिलाने की अपील करेंगे। मीसा भारती के नामांकन के बाद श्री कृष्ण मेमोरियल हॉल में एक सभा आयोजित की जाएगी।

मीसा भारती ने अपने नामांकन की जानकारी देते हुए सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा है कि ‘आप सभी से सादर निवेदन है आप सभी कल श्री कृष्ण मेमोरियल हॉल, गाँधी मैदान में आयोजित हमारी नामांकन सभा का हिस्सा बनें और अपनी दीदी, अपनी बेटी को अपना समर्थन, सहयोग और आशीर्वाद दें। आप सभी का बहुत बहुत धन्यवाद।’

बता दें कि पाटलिपुत्र लोकसभा सीट पर मीसा भारती का मुकाबला भाजपा के रामकृपाल यादव के साथ है। मीसा भारती पाटलिपुत्र लोकसभा सीट से दो बार लोकसभा चुनाव लड़ चुकी हैं और उन्हें दोनों ही बार हार का सामना करना पड़ा।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

4TH PHASE का मतदान कल, चुनाव आयोग ने जारी किया मतदान का समय

MISA BHARTI MISA BHARTI MISA BHARTI MISA BHARTI

MISA BHARTI

Saffrn

Trending News

Mandar Development News: मांडर में चार PCC Road योजनाओं का शिलान्यास,...

 मांडर विधानसभा क्षेत्र के लापुंग प्रखंड में मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने चार पीसीसी सड़क योजनाओं का शिलान्यास किया। ग्रामीण विकास और बुनियादी सुविधाओं...

Bihar Investment News: गौतम अदाणी ने CM सम्राट चौधरी से की...

 अदाणी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अदाणी ने पटना में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मुलाकात की। बिहार में निवेश और बड़े प्रोजेक्ट्स पर विस्तृत चर्चा...

ग्रामीण सड़क नेटवर्क को नई मजबूती, 38 जिलों में तेजी से...

पटना : बिहार के ग्रामीण क्षेत्रों में सुरक्षित, सुगम और बारहमासी आवागमन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से ग्रामीण कार्य विभाग की तरफ से मुख्यमंत्री...

गुमशुदा बच्चों की खोज में तेज़ी, मिशन वात्सल्य पोर्टल पर 8681...

पटना : बिहार में गुमशुदा या लापता बच्चों का पूरा विवरण मिशन वात्सल्य पोर्टल पर दर्ज करना अनिवार्य कर दिया गया है। इन बच्चों...

सहयोग शिविर : 30 दिन में शिकायत समाधान नहीं तो अधिकारियों...

पटना : ग्रामीम रहवासियों की समस्या समाधान करने के लिए 19 मई से शुरू होने वाले सहयोग शिविर को लेकर सरकार लगातार गंभीर रूख...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img