भगवती स्थान में स्थापित पिंडी को उपद्रवियों ने क्षतिग्रस्त कर तालाब में फेंका, ग्रामीणों में आक्रोश

सीतामढ़ी : सीतामढ़ी के रुन्नीसैदपुर थाना क्षेत्र के थुम्मा गांव में माता भगवती स्थान के पिंडी को उपद्रवी तत्वों ने क्षतिग्रस्त कर तालाब में फेंक दिया है। जिसको लेकर स्थानीय ग्रामीणों में गहरा आक्रोश जताया है। माता भगवती के मंदिर में कई पिंडी के रूप में कई प्रतिमाएं थी जिसको तोड़ दिया गया है। घटना की सूचना पर मौके पर पुलिस पहुंची है और असामाजिक तत्वों की पहचान में जुटी हुई है।

सीतामढ़ी के एसपी के निर्देश पर मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है, घटनास्थल पर स्थिति सामान्य है। भगवती स्थान पर लोग भक्ति के साथ पिंडी के रूप में स्थापित मां भगवती की पूजा करते थे फिलहाल उपद्रवी तत्वों द्वारा इस घटना को अंजाम दिया गया है। मौके पर पुलिस कैंप कर रही है। स्थानीय मुखिया ने बताया कि इस तरह की घटना समाज को तोड़ने के लिए की गई है। इसमें शामिल दोषियों पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।

यह भी पढ़े : छठ पूजा करने गया था फौजी का पूरा परिवार, घर में हो गई हजारों की चोरी

यह भी देखें :

अमित कुमार की रिपोर्ट

Bihar Industrial Development: उद्योग मंत्री श्रेयसी सिंह ने महवल लेदर पार्क...

Bihar Industrial Development: बिहार में औद्योगिक विकास और निवेश को बढ़ावा देने के उद्देश्य से उद्योग मंत्री श्रेयसी सिंह ने मुजफ्फरपुर स्थित मेगा लेदर,...

JioPC Launch: अब बिना नया कंप्यूटर खरीदे पढ़ाई और AI का...

JioPC Launch: रिलायंस जियो ने छात्रों, स्कूलों, कॉलेजों और स्किल सेंटरों के लिए जियोपीसी (JioPC) सेवा पेश की है। इस क्लाउड आधारित सेवा का...

Sarfaraz Hussain Top 2% Scientists: बिहार के डॉ. सरफराज हुसैन लगातार...

Sarfaraz Hussain Top 2% Scientists, सहरसा: बिहार के सहरसा जिले के लॉर्ड बुद्धा कोशी फार्मेसी कॉलेज के प्रोफेसर प्रो. डॉ. मो. सरफराज हुसैन ने...